फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   272 students gave CBSE compartment exam

272 विद्यार्थियों ने दी सीबीएसई की कंपार्टमेंट परीक्षा

Wed, 24 Aug 2022 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
272 students gave CBSE compartment exam
272 विद्यार्थियों ने दी सीबीएसई की कंपार्टमेंट परीक्षा
विज्ञापन

शामली। सीबीएसई की 10वीं व 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा मंगलवार से शुरू हो गई है। पहले दिन 12वीं में 226 और 10वीं में 46 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इस तरह से 272 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मलित हुए जबकि 46 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।

सीबीएसई की 10वीं व 12वीं की परीक्षा की कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए कक्षा 10वीं में 66 और 12वीं में 252 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। मंगलवार से कंपार्टमेंट परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा के लिए जिले में सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक दो घंटे की हुई। एक कक्ष में अधिकतम 18 विद्यार्थियों को बैठाया गया। 26 कक्ष में परीक्षा हुई। सीबीएसई द्वारा नामित पर्यवेक्षक की देखरेख में परीक्षा संपन्न हुई। पहले दिन 12वीं की सभी 13 विषयों की परीक्षा हुई। इस परीक्षा में 226 विद्यार्थी सम्मलित हुए जबकि 26 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। 10वीं की गणित की परीक्षा हुई, जिसमें 46 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. एके गोयल ने बताया कि इंटर की सभी विषयों की कंपार्टमेंट परीक्षा हो चुकी है जबकि 10वीं की परीक्षा अलग-अलग विषयों की पांच दिन तक चलेगी। उन्होंने बताया कि पहले दिन 12वीं में 226 और 10वीं में 46 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed