फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   2719 candidates appear for Jawahar Navodaya Vidyalaya entrance exam

जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा 2719 अभ्यर्थी सम्मिलित

Sat, 11 Jan 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
2719 candidates appear for Jawahar Navodaya Vidyalaya entrance exam
कैराना में नवोदय विद्यालय की परीक्षा देते छात्र-छात्राऐं - फोटो : SHAMLI
शामली। जवाहर नवोदय विद्यालय में सत्र 2020-21 में कक्षा छह के लिए हुई प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। जनपद में आठ केंद्रों पर हुई परीक्षा में 2719 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी जबकि 834 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। डीएम, सीडीओ और उड़न दस्तों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

शनिवार को जनपद में ऊंचा गांव में चल रहे जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह के लिए प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। परीक्षा के लिए कुल पंजीकृत 3553 अभ्यर्थियों के लिए आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। सभी केंद्रों पर निर्धारित समय पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक संपन्न हुई। शामली में आरके इंटर कालेज परीक्षा केंद्र का डीएम अखिलेश सिंह, सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, एसडीएम सदर संदीप कुमार ने निरीक्षण किया और परीक्षा के संचालन के बारे में जानकारी ली। इसके अलावा प्रशासन द्वारा गठित सचल दस्तों ने भी केंद्रों पर पहुंचकर औचक निरीक्षण कर किया। जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य बीसी पंत ने बताया कि परीक्षा के दौरान किसी भी केंद्र पर कोई अभ्यर्थी नकल करते हुए नहीं पकड़ा गया। विद्यालय में कक्षा छह में मात्र 40 सीट हैं।
विज्ञापन

---------
एंट्री भरने में कक्ष निरीक्षकों ने किया सहयोग
शामली। जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा में अभ्यर्थी छोटे बच्चे होने के कारण उत्तर पुस्तिका पर एंट्री सहीं नहीं भर पा रहे थे। कुछ ही बच्चों ने स्वयं नाम, पते, अनुक्रमांक आदि की एंट्री की जबकि अधिकतर बच्चों की एंट्री भरने में कक्ष निरीक्षकों ने सहयोग किया। आरके इंटर कालेज शामली के प्रधानाचार्य कैप्टन लोकेंद्र सिंह ने बताया कि बच्चे छोटे होने के कारण एंट्री सही नहीं भर पा रहे थे, इस कारण कक्ष निरीक्षकों ने उनका सहयोग कर एंट्री पूरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की स्थिति
परीक्षा केंद्र - उपस्थित - अनुपस्थित
आरएसएस इंटर कालेज झिंझाना - 510 - 124
किसान इंटर कालेज थानाभवन- 318- 82
एलएलआर इंटर कालेज थानाभवन -354 - 107
आरके इंटर कालेज शामली - 413 -137
पब्लिक इंटर कालेज कैराना - 397 - 103
चौ. मानसिंह राजकीय कन्या इंटर कालेज कंडेला- 187-68
श्री चंदनलाल नेशनल इंटर कालेज कांधला - 270 -130
हिंदू इंटर कालेज कांधला - 190 -83
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed