{"_id":"610adab78ebc3ec34e1a6f15","slug":"2708-people-got-anti-coronavirus-vaccines-in-the-district-shamli-news-mrt550483326","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 2708 लोगों को लगे कोरोनारोधी टीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 2708 लोगों को लगे कोरोनारोधी टीके
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में 2708 लोगों को लगे कोरोनारोधी टीके
शामली। जिले में हुए वृहद टीकाकरण के अगले दिन वैक्सीन की कमी के कारण मात्र 16 बूथों पर ही लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए। 2500 के लक्ष्य के सापेक्ष 2084 लोगों को टीके लगाए गए।
शासन के निर्देश पर मंगलवार को जिले में वृहद टीकाकरण का आयोजन किया गया था। 62 बूथों पर 18 हजार लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया था। बूथों पर रजिस्ट्रेशन होने के कारण टीका लगवाने वाले लोगों की भीड़ लगी रही थी। यही कारण रहा कि लक्ष्य से अधिक 20464 लोगों को टीके लगे। बुधवार को कोरोना वैक्सीन की कमी के कारण 16 बूथों पर ही टीकाकरण किया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि 45 प्लस के लोगों को सात बूथों पर टीकाकरण हुआ। एक हजार के लक्ष्य के सापेक्ष 1208 लोगों को टीके लगे हैं। 797 को पहली डोज और 411 को दूसरी डोज का टीका लगा है। इसके अलावा 18 से 44 साल के लोगों को 16 बूथों पर टीके लगाए गए। 1500 के लक्ष्य के सापेक्ष 876 लोगों को टीके लगे। 850 लोगों को पहली डोज व 26 लोगों को दूसरी डोज का टीका लगा है।
अब गर्भवती महिलाओं को भी लगेगा टीका
शामली। अब गर्भवती महिलाओं को भी कोरोनारोधी टीका लगेगा। विश्व स्वास्थ्य संगठन की तरफ से कार्यशाला आयोजित कर चिकित्सकों को टीका लगाने संबंधी प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन
बुधवार को माजरा रोड पर स्थित होटल में आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ सीएमओ संजय अग्रवाल ने किया। सीएमओ ने कहा कि टीका लगने से शरीर में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। गर्भवती महिला को टीका लगने से गर्भ में पल रहे शिशु को भी इसका लाभ मिलेगा। डब्ल्यूएचओ की सर्विलांस मेडिकल आफिसर (एसएमओ) डॉ. महिमा ने बताया कि गर्भवती महिलाओं को कोरोनारोधी टीका लगवाने में कोई भ्रम नहीं होना चाहिए। अब वे भी कभी भी टीका लगवा सकती हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरके सागर ने बताया कि कार्यशाला में सरकारी और निजी चिकित्सकों को प्रशिक्षण दिया गया और उन्हें बताया गया कि डब्ल्यूएचओ की गाइड लाइन के अनुसार अब गर्भवती महिलाओं को भी टीका लगाया जाएगा।
दो दिन से कोरोना का नहीं मिला नया केस
शामली। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि बुधवार को प्राप्त सैंपलों की जांच रिपोर्ट में कोरोना का नया केस नहीं मिला है। कोरोना का एक मरीज स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया है। अब जिले में सक्रिय केस की संख्या चार हो गई है। इससे पहले दिन मंगलवार को भी कोरोना का नया केस सामने नहीं आया था।