{"_id":"5ef4ebc78ebc3e42d834858f","slug":"261-people-invoiced-for-not-applying-masks-shamli-news-mrt4881872134","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनलॉक-1 में फेस मास्क न लगाने पर 261 लोगों के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनलॉक-1 में फेस मास्क न लगाने पर 261 लोगों के चालान
विज्ञापन
मास्क न लगाने पर 261 लोगों के चालान
शामली। अनलॉक-1 में सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क न लगाने पर जनपद में पुलिस ने 261 लोगों के चालान कर 29 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया।
बृहस्पतिवार को एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि जनपद में अनलॉक-1 के नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई चल रही है। पुलिस ने फेस मास्क न पहनने वाले 261 लोगों के चालान कर 29 हजार रुपये जुर्माना वसूला। इसके साथ ही दुपहिया वाहन पर तीन सवारी लेकर चलने वालों 36 वाहनों के चालान कर 11200 रुपये जुर्माना वसूल किया गया। इसके अलावा चेकिंग के दौरान 115 वाहनों के चालान किए, जबकि तीन वाहन सीज करते हुए 53300 रुपये समन शुल्क वसूला गया। अनलॉक-1 के नियमों का उल्लंघन करने पर पांच लोगों को हिरासत में लिया गया और सात लोगों के खिलाफ छह अभियोग दर्ज किए गए हैं।
चोरी के सामान के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
शामली। बृहस्पतिवार को शहर कोतवाली पुलिस को चेकिंग के दौरान नाला पटरी मोहल्ला पंसारियान से एक युवक को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम नौशाद उर्फ महताब उर्फ सोनू निवासी मोहल्ला पंसारियान बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए लोहे के डंबल, दो प्लेट और पुरानी किताबें रद्दी आदि सामान बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बरामद सामान उसने मोहल्ला पंसारियान में कबाड़ी की दुकान से चोरी किया था। इस दुकान में 23 जून की रात को सामान चोरी हुआ था। इसकी रिपोर्ट नफीस की तरफ से कोतवाली में दर्ज की गई थी।