{"_id":"64305cfb0a41b9d9290ac7ba","slug":"26-year-old-woman-found-corona-infected-shamli-news-c-26-1-smrt1046-1514-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: 26 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: 26 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित मिली
विज्ञापन
कैराना। क्षेत्र के एक गांव में 26 वर्षीय महिला की कोरोना की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। स्वास्थ्य विभाग महिला के परिजनों और आसपास के लोगों की जांच के लिए नमूने लेने तैयारी कर रहा है।
शुक्रवार को क्षेत्र के गांव रामडा निवासी 26 वर्षीय महिला की आरटी पीसीआर जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। शनिवार (आज) स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की टीम महिला को होम आइसोलेट करने के साथ ही महिला के परिजनों और आसपास के लोगों की जांच करेगी। ब्लॉक कार्यक्रम अधिकारी अतुल गर्ग ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रोजाना कोरोना जांच निशुल्क की जा रही है। रामडा़ निवासी 26 वर्षीय महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। महिला के परिजनों और आसपास के लोगों के नमूने लेकर कोरोना जांच की जाएगी। जिले में इससे पहले छह लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं, जिनमें चार लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अब जिले में तीन सक्रिय केस हैं। संवाद