फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   25 teachers will pay salaries

25 प्रगणकों का वेतन कटेगा

Sun, 16 Apr 2017 12:14 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 16 Apr 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
25 teachers will pay salaries
meeting - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। जिला प्रशासन ने स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। इस बार निकाय चुनाव में जिले की पालिका एवं नगर पंचायतों के वार्र्डों के परिसीमन में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। उधर, एसडीएम ने नगरपालिका निर्वाचन कार्यालय से गणना में गैरहाजिर रहने वाले, सामग्री प्राप्त नहीं करने वाले 25 प्रगणकों का एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति की है।
विज्ञापन


शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में निकाय चुनाव के मद्देनजर हुई बैठक में एसडीएम एमपी सिंह ने प्रगणकों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रप़त्र तीन में प्रगणक द्वारा कालम तीन मेें पिछड़ी जाति के परिवार के मुखिया सहित सभी सदस्यों की संख्या का क्रमांक डालते हुए उनका नाम अंकित करने के निर्देश दिए। अगले परिवार के सदस्यों के नाम का क्रमांक उसी के आगे से जारी रखा जायेगा। उन्होंने कहा कि पिछड़ी जाति के व्यक्तियों के संख्या संबंधी प्रगणक स्तर पर तैयार कर कागजात प्रभारी अधिकारी कार्यालय में जमा कराएंगे। 
विज्ञापन


इस अवसर पर कुल 102 प्रगणकों में से 25 प्रगणक गैरहाजिर रहे। एसडीएम सदर एमपी सिंह ने बताया कि बैठक से गैरहाजिर रहने वाले 25 प्रगणकों का एक दिन का वेतन काटने की डीएम को संस्तुति की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीएम भरत पांडे ने बताया कि जिले में कैराना- शामली, कांधला, नगर पालिकाओं, एलम, गढ़ीपुख्ता, बनत, थानाभवन, जलालाबाद, झिंझाना, ऊन नगर पंचायतों के वार्डों के परिसीमन में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। 


एडीएम ने किया गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण 
शामली। एडीएम भरतजी पांडेय ने शनिवार को नवीन मंडी में गेहूं क्रय केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। खाद्य विभाग और पीसीएफ का एक-एक खरीद केंद्र नवीन मंडी में बनाया गया है। अपर जिलाधिकारी के मुताबिक क्रय केन्द्रों पर किसानों के लिए पेयजल, छाया की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। उन्होंने किसानों से अपील कि गेहूं क्रय केन्द्रों पर अपना गेहूं बेचें। गेहूं बिक्री कर उसका भुगतान सीधे किसानों के बैंक खातों में तत्काल पहुंचाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed