फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   25 bigha land reserved for Kendriya Vidyalaya at Bhainswal

भैंसवाल में केंद्रीय विद्यालय के लिए 25 बीघा भूमि आरक्षित

Tue, 09 Mar 2021 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
25 bigha land reserved for Kendriya Vidyalaya at Bhainswal
शामली। नवीन मुख्यालय के पास भैंसवाल गांव के जंगल में जिला प्रशासन ने केंद्रीय विद्यालय के लिए पांच एकड़ यानि 25 बीघा भूमि आरक्षित कर ली है। इस संबंध में डीएम जसजीत कौर ने उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद को अपनी रिपोर्ट भेज दी है। अब उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद के माध्यम से भारत सरकार को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन

कैराना के भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी के प्रयास से नवीन मुख्यालय के पास भैंसवाल गांव के जंगल में जिला प्रशासन ने पांच एकड़ भूमि का चिह्नीकरण कर लिया है। एसडीएम संदीप सिंह ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय के लिए भैंसवाल गांव के पास पांच एकड़ भूूमि का चयन कर लिया गया है। डीएम जसजीत सिंह कौर के माध्यम से उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद लखनऊ को केंद्रीय विद्यालय की भूमि की रिपोर्ट भेजी गई है। सांसद प्रदीप चौधरी ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय की भूमि की रिपोर्ट उत्तरप्रदेश राजस्व परिषद लखनऊ के माध्यम से भारत सरकार को भेजी जाएगी। वहां से जल्द ही केंद्रीय विद्यालय आगरा से एक टीम शामली आकर भूमि का स्थलीय निरीक्षण करेगी। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय पर फिलहाल केंद्रीय विद्यालय अस्थायी रूप से संचालित करने के लिए किराए के भवन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

------
भैंसवाल में बन रहा जवाहर नवोदय विद्यालय
शामली। भैंसवाल गांव में नवीन मुख्यालय में डीएम समेत जिलास्तरीय अधिकारियों के आवास के बराबर में 17 करोड़ रुपये की लागत से जवाहर नवोदय विद्यालय का निर्माण चल रहा है। विद्यालय भवन में बालक-बालिकाएं और विद्यालय का स्टॉफ नवीन भवन में स्थानांतरित हो चुके हैं। भैंसवाल गांव में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना होने से यह क्षेत्र विकसित हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed