फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli News: 25-25 thousand reward announced on the killers

यूपी: एसपी ने हत्यारोपियों पर रखा 25-25 हजार का इनाम, दुष्कर्म मामले में की थी अजय की हत्या

Tue, 24 Aug 2021 02:41 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 24 Aug 2021 02:41 PM IST
सार

शामली के भूरा गांव में 16 अगस्त को दुष्कर्म के एक मुकदमे की पैरवी की रंजिश में अजय की गोली मार हत्या कर दी थी। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के शुभम और उसके भतीजे सन्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था।

विज्ञापन
Shamli News: 25-25 thousand reward announced on the killers
शामली पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

शामली के कैराना क्षेत्र के गांव भूरा में एक सप्ताह पूर्व हुई अजय की हत्या के मामले में पुलिस अधीक्षक ने दोनों हत्यारोपियों की गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

विज्ञापन


बता दें कि 16 अगस्त को गांव भूरा में दुष्कर्म के एक मुकदमे की पैरवी की रंजिश में अजय की गोली मार हत्या कर दी थी। मृतक के पिता सुरेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने गांव के शुभम और उसके भतीजे सन्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। हत्याकांड के अगले दिन डीआईजी ने घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया था और पीड़ित परिवार को सुरक्षा और न्याय का आश्वासन दिया था। हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए एसपी सुकीर्ति माधव के निर्देशन में स्वाट टीम सहित तेजतर्रार पुलिस कर्मियों की छह टीमें लगाई हैं।
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने रविवार को हत्यारोपियों की मदद करने के आरोप में रविन उर्फ श्रीराम को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी हत्यारोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सुकीर्ति माधव ने फरार दोनों हत्यारोपियों शुभम और सन्नी की गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि अजय की हत्या में फरार चल रहे दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed