फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   25-25 thousand reward announced on absconding accused

फरार आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

Sun, 19 Sep 2021 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
25-25 thousand reward announced on absconding accused
झिंझाना (शामली)। चौसाना कस्बे में भाजपा नेता की दुकान पर रखे थैले में हुए विस्फोट के मामले में फरार चल रहे दोनों आरोपियों पर कप्तान की ओर से 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि 14 सितंबर की शाम चौसाना कस्बे में भाजपा नेता कंवरपाल की इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान पर अज्ञात युवक द्वारा रखे गए थैले में विस्फोट हो गया था। विस्फोट कम क्षमता का था और इससे कोई नुकसान नहीं हुआ था। एसपी सुकीर्ति माधव ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी। कई टीम घटना के खुलासे के लिए लगाई गई थी।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस ने दुकान में बम रखने वाले नाई नंगला निवासी मोनिश उर्फ बबलू, उसके साथी बल्ला माजरा निवासी तैमूर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जिन्होंने बताया था कि विवाद के बाद भाजपा नेता को सबक सिखाने के मकसद से विस्फोटक उसकी दुकान में रखा गया था। इस मामले में थाना क्षेत्र के ही बल्ला मजरा गांव के निवासी हैदर और नाईनंगला निवासी दाऊद (इमाम) अभी भी फरार है। पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव की ओर से दोनों की गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed