फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   247 madrasas are running without recognition in the district

Shamli News: जिले में बिना मान्यता के चल रहे 247 मदरसे

Sat, 31 May 2025 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
247 madrasas are running without recognition in the district
शामली। जिले में अभी भी गैर मान्यता प्राप्त मदरसों का संचालन किया जा रहा है। जिले में 247 मदरसे बिना मान्यता के चल रहे हैं। सिर्फ 46 के पास ही मान्यता है। जिला अल्पसंख्यक विभाग की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। उधर, जिले के 190 मकतबों की जांच एटीएस ने भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिलेभर के विभिन्न स्थानों पर मदरसों में पचास हजार से अधिक छात्र शिक्षा ग्रहण करते हैं। अधिकारियों के निर्देश पर जिलेभर में मदरसों का सर्वे कराया गया। जिला अल्पसंख्यक विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, जिले के 46 स्थानों पर ही मान्यता प्राप्त मदरसों का संचालन किया जा रहा है। जबकि 247 मदरसे बिना मान्यता के चल रहे हैं। हालांकि पूर्व में भी सर्वे कराया गया था, जिसमें 251 मदरसे अवैध रूप से संचालित होते मिले थे।
विज्ञापन

गैर मान्यता प्राप्त मदरसे सबसे अधिक कैराना तहसील में 134, शामली में 64 और ऊन में 49 मिले हैं। जिनमें आठ हजार से अधिक बच्चे पढ़ रहे हैं। कार्यवाहक जिला अल्पसंख्यक अधिकारी अंशुल चौहान का कहना है कि रिपोर्ट भेजी जा चुकी है। अभी मदरसों को मान्यता भी सरकार ने बंद की हुई है, जिसके कारण मदरसा संचालकों के सामने परेशानी आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों को अन्य योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है। अधिकारियों के आदेश पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
n अब 190 मकतबों की शुरू हुई जांच : अधिकारियों के निर्देश पर जिले के 190 मकतबों की जांच भी एटीएस ने शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि जिन मकतबों को लेकर शासन की तरफ से जांच की सूची भेजी गई है, उन्हें लेकर कुछ शिकायतें मिली थीं। कुछ मकतब ऐसे भी बताए जा रहे हैं जो बिना पंजीकरण के चल रहे हैं। ऐसे मकतबों पर शिकंजा कसा जाएगा। इसके अलावा इनकी संपत्ति, छात्रों की संख्या और कहां से फंडिंग हो रही है, इसकी भी जांच शुरू की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed