{"_id":"65d6546ead28087b900a6fc5","slug":"23-left-cbse-10th-hindi-exam-paper-was-easy-shamli-news-c-26-1-aur1003-116796-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: सीबीएसई 10वीं हिंदी की 23 ने छोड़ी परीक्षा, आसान रहा पेपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: सीबीएसई 10वीं हिंदी की 23 ने छोड़ी परीक्षा, आसान रहा पेपर
विज्ञापन
शामली। सीबीएसई हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा कड़ी निगरानी के बीच आयोजित हुई। सभी नौ केंद्रों पर परीक्षार्थियों को तलाशी लेने के बाद अंदर भेजा गया। परीक्षा के बीच में भी सचल दलों ने चेकिंग की। हाईस्कूल के 23 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। ज्यादातर परीक्षार्थियों ने प्रश्नपत्र को काफी आसान बताया।
बुधवार को जनपद के नौ केंद्रों पर सीबीएसई की हाईस्कूल की हिंदी और इंटर की हिंदी म्यूजिक विषय की परीक्षा हुई। जिला कोआर्डिनेटर आशु त्यागी ने बताया कि हाईस्कूल में हिंदी विषय की परीक्षा हुई, जिसमें सभी स्कूलों के 3053 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 23 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी और 3030 परीक्षा में उपस्थित रहे। वहीं, इंटर में हिंदी म्यूजिक में जनपद के सरतीदेवी राजाराम केंद्र पर 11 पंजीकृत परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इंटर में कोई भी परीक्षार्थी अनुपस्थित नहीं रहा। उन्होंने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा कड़ी निगरानी के बीच हुई। जनपद में बने दो सचल दलों नेे सभी केंद्रों पर पहुंचकर चेकिंग की। किसी भी केंद्र पर कोई नकलची नहीं मिला। परीक्षा शांतिपूर्वक हुई। वहीं परीक्षा छूटने पर प्रश्नपत्र के बारे में पूछा तो ज्यादातर परीक्षार्थियों ने हिंदी का पेपर काफी आसान बताया। छात्र मयंक बालियान और हिमांशु व संस्कार ने बताया कि हिंदी का पेपर काफी आसान रहा। बहुविकल्पीय 40 प्रश्न काफी आसान थे। सभी प्रश्न सही किए, जिससे हिंदी में अच्छे अंक आने की उम्मीद है। छात्रा सिया मलिक और अकांशा खैवाल ने बताया कि पेपर 80 नंबर का था। इसमें 40 नंबर के बहुविकल्पीय और बाकी 40 अंको के अनसीन पैसेज, पत्र लेखन व संदेश पत्र आए थे। यह काफी आसान थे, सभी को अच्छे से हल किया गया। 80 में से उन्हें 75 नंबर आने की पूरी उम्मीद है।