फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   23 hajaar pareeksharthi denge hindhi ki pareeksha

23 हजार परीक्षार्थी आज देंगे हिंदी की परीक्षा 

Mon, 11 Feb 2019 11:36 PM IST
NAVEEN GUPTA amarujala
amarujala Published by: NAVEEN GUPTA Updated Mon, 11 Feb 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
23 hajaar pareeksharthi denge hindhi ki pareeksha
file - फोटो : amarujala
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा सोमवार को जिले के सभी 32 परीक्षा केंद्रों पर होगी। दोनों पालियों में होने वाली हिंदी की परीक्षा में करीब 23 हजार परीक्षार्थी सम्मलित होंगे। परीक्षा के लिए प्रशासन ने तैयारी पूरी होने का दावा किया है। 
विज्ञापन

यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा वैसे तो सात फरवरी से शुरू हो चुुकी है। पहले दिन दूसरी पाली में इंटर की मनोविज्ञान की परीक्षा हुई थी जबकि आठ फरवरी को सुबह की पाली में कृषि और दूसरी पाली में संस्कृत की परीक्षा हुई थी। जिला विद्यालय निरीक्षक अनुराधा शर्मा ने बताया कि सोमवार को जिले के सभी 32 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा होगी। पहली पाली में सुबह आठ बजे से सवा 11 बजे तक हाईस्कूल की हिंदी की परीक्षा होगी जबकि दूसरी पाली में दो बजे से सवा पांच बजे तक इंटर की हिंदी विषय की परीक्षा होगी। दोनों पाली की परीक्षा में 23 हजार के करीब परीक्षार्थी सम्मलित होंगे। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीटिंग प्लान चस्पा कर दिया गया है। परीक्षा को नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। परीक्षा के लिए तीन जोनल मजिस्ट्रेट, चार सेक्टर मजिस्ट्रेट, 64 स्टेटिक मजिस्ट्रेट और तीन सचल दस्ते परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर निरीक्षण करेंगे। इनके अलावा परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। उधर, परीक्षा से पहले दिन सोमवार को परीक्षार्थियों ने अपने केंद्र पर पहुंचकर अपनी सीट और कक्ष की जानकारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed