{"_id":"6079db938ebc3e246745e676","slug":"2287-people-got-kovishield-vaccine-in-the-district-shamli-news-mrt5347939183","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 2287 को लगे कोविशील्ड के टीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 2287 को लगे कोविशील्ड के टीके
विज्ञापन
शामली सीएचसी में टीका लगातीं महिला स्वास्थ्यकर्मी।
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। जिले में 45 बूथों पर 2287 व्यक्तियों को कोविशील्ड वैक्सीन के टीके लगाए गए। जिले में सभी बूथों पर 35.73 प्रतिशत टीकाकरण हुआ।
शुक्रवार को 45 बूथों पर टीकाकरण चलाया गया। कोवैक्सीन न होने के कारण 10 बूथों पर टीकाकरण बंद रहा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि सभी बूथों पर 6400 व्यक्तियों को टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया था। 1297 व्यक्तियों ने पहली डोज का टीका लगवाया, जबकि 990 व्यक्तियों को दूसरी डोज के टीके लगे हैं। इस तरह से जिले में कुल 2287 व्यक्तियों को टीके लगाए गए। जिले में लक्ष्य के सापेक्ष 35.73 प्रतिशत टीकाकरण हुआ है। टीकाकरण में 237 वॉयल खर्च हुई हैं।
---
जिले में पहुंची कोवैक्सीन की 11 हजार डोज
शामली। दो दिन से जिले में कोवैक्सीन कम होने के कारण टीकाकरण बाधित चल रहा था। शुक्रवार को जिले में कोवैक्सीन की 11 हजार डोज पहुंच गई हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि शनिवार को रेलवे अस्पताल, कुड़ाना सीएचसी और इस ब्लाक की पीएचसी और हेल्थ वेलनैस सेंटर समेत 11 बूथों पर कोवैक्सीन का टीकाकरण किया जाएगा।