{"_id":"5cacd6ddbdec2213ee5d54c0","slug":"221-matdaan-kendr-par-hoga-ardhsainikbal-ka-pehra","type":"story","status":"publish","title_hn":"221 मतदान केंद्रों पर होगा अर्द्धसैनिक बल का पहरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
221 मतदान केंद्रों पर होगा अर्द्धसैनिक बल का पहरा
Tue, 09 Apr 2019 11:01 PM IST
NAVEEN GUPTA
amarujala
amarujala
Published by: NAVEEN GUPTA
Updated Tue, 09 Apr 2019 11:01 PM IST
विज्ञापन
file
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए 221 मतदान केंद्र बेहद संवेदनशील की श्रेणी में रखे गए हैं। इन पर अर्द्धसैनिक बलों का पहरा होगा। करीब 10 हजार पुलिस कर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है।
मतदान के दौरान किसी भी गड़बड़ी से निबटने के लिए इस बार पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के अनुसार जिले में इस बार पंजाब पुलिस के अलावा बीएसएफ और सीआईएसएफ और अर्द्धसैनिक बल लगाए गए हैं। बीएसएफ के 600 जवान लगाए गए हैं। आईटीबीपी के 150 जवान लगे हैं। करीब 2500 होमगार्ड और आठ बाहरी जनपदों से करीब 2500 पुलिस बल के जवान मिले हैं। जिले से 1000 जवान सुरक्षा में रहेंगे। 900 पीएसी के जवानों को भी लगाया गया है। सभी पुलिस कर्मियों और जवानों को उनकी लोकेशन बताकर रवाना कर दिया गया है। अपने बूथों के आसपास के स्कूलों में इन्हें ठहराया गया है। बाकी पुलिस कर्मी मतदान कर्मियों के साथ बूथों पर रवाना होंगे और मतदान खत्म होने के बाद ही पोलिंग पार्टियों के साथ लौटेंगे। एसपी के अनुसार जिले से सटी हरियाणा और दूसरे जिलों की सीमाओं पर चेकिंग बढ़ा दी गई है। मंगलवार को ये सील कर दी जाएंगी।
उधर, मंगलवार को दोपहर ढाई बजे एसपी अजय कुमार पांडेय अपने काफिले के साथ कोतवाली कैराना पहुंचे। उनके काफिले में जिले के सभी सीओ, थानाध्यक्षों, बीएसएफ, सीआईएसएफ, आईटीबी व पीएसी के जवान थे। एसपी ने कैराना के पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर पैदल मार्च किया। उन्होंने क्षेत्रवासियों का सुरक्षा का अहसास कराते हुए कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में सभी मतदाता निर्भीक होकर अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग करें। उधर, कैराना में एसपी ने कोतवाली से कांधला तिराहे तक फ्लैग मार्च किया।