{"_id":"5a1da0b54f1c1b71548bfe7a","slug":"22-candidates-paying-pamphlets","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 प्रत्याशियों ने पर्चे भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 प्रत्याशियों ने पर्चे भरे
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
Updated Tue, 28 Nov 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
election
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए 26 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई थी, जिनमें से 22 नामांकन पत्र जमा करा दिए गए हैं। अब बुधवार दोपहर दो बजे तक नामांकन पत्रों पर आपत्ति ली जाएगी, जिनकी जांच 30 नवंबर तक होगी।
जिला बार एसोसिएशन चुनाव आयुक्त संजय कुमार शर्मा, मुकेश कुमार गर्ग और सतेंद्र देशवाल ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया के तहत अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों के लिए 26 नामांकन पत्र खरीदे गए थे। मंगलवार को नामांकन पत्र जमा करने की तिथि थी,
जिसके चलते अध्यक्ष पद पर जयपाल सिंह चौहान, ठाकुर रामपाल सिंह और बिजेंद्र सिंह ने नामांकन पत्र जमा कराए।
वहीं, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए इशरतजहां, उपाध्यक्ष पद के लिए नीलम पुरी, संजीव गर्ग, रविंद्र कुमार जावला, महासचिव पद के लिए सोमपाल सिंह चौहान, नीलकलम, रामफूल सिंह, कोषाध्यक्ष पद के लिए राजेश आर्यन, श्रीमती श्यामवती, सहसचिव (पुस्तकालय) पद के लिए अमित शर्मा, नेपाल सिंह, सहसचिव (प्रकाशन) पद के लिए चंद्रवीर मलिक और मोहम्मद दिलशाद, सहसचिव (प्रशासन) पद के लिए विवेक कुमार, वरिष्ठ सदस्य पद के लिए श्यामलाल और रवि चौधरी, कनिष्ठ सदस्य पद के लिए रविंद्र कुमार, मनोज देशवाल और सतेंद्र कुमार ने नामांकन पत्र जमा कराए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों पर बुधवार दोपहर दो बजे तक आपत्ति ली जाएंगी, जिनकी जांच और निस्तारण का कार्य 30 नवंबर को होगा। उसी दिन अपराह्न तीन बजे तक नामांकन पत्र वापसी हो सकेगी। इसके बाद एक दिसंबर को प्रत्याशियों की अंतिम सूची नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी जाएगी और फिर पांच दिसंबर को चुनाव होगा।
नो ड्यूज न देने पर मांगा स्पष्टीकरण
जिला बार एसोसिएशन के चुनाव आयुक्त संजय कुमार शर्मा, मुकेश कुमार गर्ग और सतेंद्र देशवाल ने जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और महासचिव को पत्र भेजकर चुनाव प्रत्याशियों को नो ड्यूज न दिए जाने पर स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने बताया कि 28 नवंबर को चुनाव लड़ने वाले सभी प्रत्याशियों ने जिला बार एसोसिएशन से नो ड्यूज मांगा था, लेकिन एसोसिएशन ने सिर्फ नीलम पुरी को ही नो ड्यूज दिया है। अन्य प्रत्याशियों को नो ड्यूज नहीं दिए गए हैं। चुनाव आयुक्त ने कहा कि यदि इस संबंध में बुधवार दोपहर एक बजे तक लिखित स्पष्टीकरण नहीं दिया जाता है, तो अग्रिम कार्रवाई के लिए बाध्य हो जाएंगे।