{"_id":"607736988ebc3e245976a0dd","slug":"22-boxes-of-liquor-being-caught-in-tractor-buggy-caught-shamli-news-mrt5344981179","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर बुग्गी में लाई जा रही 22 पेटी शराब पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर बुग्गी में लाई जा रही 22 पेटी शराब पकड़ी
विज्ञापन

शामली। झिंझाना थाना पुलिस ने ट्रैक्टर बुग्गी में हरियाणा से तस्करी कर लाई जा रही 22 पेटी देसी शराब पकड़ी है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि पंचायत चुनाव में बेचने के लिए शराब लाई जा रही थी।
एसपी सुकीर्ति माधव के निर्देश पर मंगलवार रात को जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी अभियान के तहत थाना झिंझाना पुलिस बिड़ौली चेक पोस्ट पर चेकिंग कर रही थी। उसी समय हरियाणा की तरफ से आ रही ट्रैक्टर-बुग्गी को रोक कर तलाशी ली, तो उसमें रखी 22 पेटी अवैध देसी शराब हरियाणा मार्का बरामद हुई। पुलिस ने एक आरोपी जावेद निवासी गांव कबीरपुर ख्वाजपुर को गिरफ्तार किया गया है।
एसपी ने बताया कि बरामद शराब को पंचायत चुनाव में बेचने के लिए हरियाणा से तस्करी कर लाया जा रहा था। तस्करी में प्रयुक्त ट्रैक्टर बुग्गी को कब्जे में लेकर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर दिया है। संवाद