फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   पेपर मिल में तीसरे दिन भी भड़कती रही आग, बुझाने में लगे रहे कर्मचारी

पेपर मिल में तीसरे दिन भी भड़कती रही आग, बुझाने में लगे रहे कर्मचारी

Sun, 28 Apr 2019 11:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
पेपर मिल में तीसरे दिन भी भड़कती रही आग, बुझाने में लगे रहे कर्मचारी
पेपर मिल में तीसरे दिन भी धधकती रही आग
विज्ञापन

शामली। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर गांव सिक्का में स्थित मारुति पेपर मिल में आग बुझाने का काम तीसरे दिन भी जारी रहा। जेसीबी से वेस्ट पेपर की गांठों को हिलाते ही आग धधक रही है। नतीजतन फायर ब्रिगेड़ से पानी डालकर काबू पाने का काम चल रहा है। अधिकारियों का कहना है कि आग पर नियंत्रण तो पाया जा चुका है, लेकिन आग अभी बुझी नहीं है। बाहरी जिलों से आई दमकल की गाड़ियों को भेज दिया गया है, जबकि जिले की दो गाड़ी अभी भी मिल में आग बुझाने में लगी है।

पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल के सिक्का गांव में स्थित मारुति पेपर मिल में शुक्रवार दोपहर को आग लगने से हजारों टन वेस्ट पेपर जल गया था। दमकल की जिले की दो बड़ी और दो छोटी गाड़ियों से आग पर काबू न पाए जाने के कारण सहारनपुर से दो, मुजफ्फरनगर से एक और मेरठ से दो दमकल की गाड़ियों को बुलाया गया था। फायर स्टेशन प्रभारी अजीज खान ने बताया कि रविवार को बाहर से आई सभी गाड़ियों को वापस भेज दिया गया है। उनका कहना है कि आग पर नियंत्रण तो पा लिया गया, लेकिन आग पर पूरी तरह बुझ नहीं सकी है। वेस्ट पेपर की गांठों के बीच आग सुलग रही है। इससे मिल परिसर में धुआं ही धुआं हो रहा है। वेस्ट पेपर की गांठों को उलटने पलटने के लिए चार जेसीबी लगी हुई है। जेसीबी से गांठें पलटते ही आग भड़क उठती है, जिस पर तत्काल पानी डालकर बुझाने का काम चल रहा है। मिल में अभी भी जिले की एक बड़ी और एक छोटी गाड़ी मिल में आग बुझाने में लगी है। उधर, तेज गर्म हवा आग बुझाने के काम में बाधक बनी रही। जैसे ही वेस्ट पेपर की गांठों को पलटा जाता तो आग ऊंची लपटों से साथ भड़क जाती थी। तेज हवा चलने से यह डर रहा कि कहीं आग की चिंगारी उड़कर खेत या किसी अन्य स्थान पर न चली जाए। इसलिए दिन में आग बुझाने के काम में सावधानी बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed