फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   पालिका ने टावर का निर्माण कार्य रुकवाया

पालिका ने टावर का निर्माण कार्य रुकवाया

Wed, 27 Feb 2019 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
पालिका ने टावर का निर्माण कार्य रुकवाया
कांधला। कस्बे के मोहल्ला गुजरान में निजी मोबाइल कंपनी द्वारा एक टावर लगाया जा रहा है। एक पखवाड़े पूर्व मोहल्ले के लोगों ने प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया था कि जिस स्थान पर टावर लगाया जा रहा है, उस स्थान के निकट दो प्राथमिक विद्यालय होने के साथ सैकड़ों लोगों ने अपने मकान बना रखे है। टावर लगने से मोहल्ले में गंभीर बीमारी फैलने की आशंका का भय लोगों को सता रहा था। मोहल्लेवासियों ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर लगाए जा रहे टावर पर रोक लगाने की मांग की थी। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका को टावर निर्माण पर रोक लगाए जाने का आदेश दिया था। बुधवार को पालिका प्रशासन ने टावर कंपनी के कर्मचारियों को नोटिस देकर टावर का निर्माण कार्य बंद करने का नोटिस दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed