{"_id":"5c5f116fbdec2254606a6cfa","slug":"21549734255-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेकिंग सिस्टम की समीक्षा में बाबरी थाना प्रभारी ने किया टॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेकिंग सिस्टम की समीक्षा में बाबरी थाना प्रभारी ने किया टॉप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। जिले में लागू किए गए रैकिंग सिस्टम की समीक्षा में बाबरी थाना प्रभारी अव्वल रहे। एसपी अजय कुमार ने जिले में पुलिस को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए 24 बिंदुओं का रैकिंग सिस्टम लागू किया है। शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में जनवरी माह की रैकिंग समीक्षा की गई। एसपी ने बताया कि पहले स्थान पर बाबरी थाना प्रभारी नेमचंद रहे। दूसरे स्थान पर झिंझाना थाना प्रभारी ओपी चौधरी और तीसरे स्थान पर आदर्श मंडी थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह एवं कांधला थाना प्रभारी सुनील दत्त रहे। इसके अलावा विभिन्न थानों और डायल 100 के 33 आरक्षियों एवं मुख्य आरक्षियों को भी सम्मानित किया गया।
घर में घुसे युवक को पीटकर घायल किया
शामली। शहर के एक मोहल्ला निवासी छात्रा शनिवार शाम को टयूशन से घर लौट रही थी। आरोप है कि छात्रा का पीछा करते हुए दो युवक उसके घर तक पहुंच गए। छात्रा जैसे ही घर में घुसी तो दोनों युवक भी घर में दाखिल हो गए। छात्रा के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर आ गए और उन्होंने एक युवक को दबोच लिया जबकि दूसरा युवक फरार हो गया। लोगों ने पकड़े गए युवक की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को हिरासत में लिया और अस्पताल में उपचार कराया।