{"_id":"5c5c72e1bdec22090f3fbdf3","slug":"21549562593-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जादूगर ने करतब दिखाकर लोगों को यातायात नियमों की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जादूगर ने करतब दिखाकर लोगों को यातायात नियमों की दी जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शामली/बाबरी। परिवहन विभाग द्वारा चलाए जा रहे 30वें सड़क सुरक्षा सप्ताह के चौथे दिन सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा पर आधारित जादूगर एमए पाशा ने विभिन्न करतब दिखाते हुए लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया।
शासन के निर्देश पर परिवहन विभाग द्वारा चार फरवरी से सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। एआरटीओ मुंशीलाल ने बताया कि सप्ताह के चौथे दिन विजय चौक के निकट प्राइवेट बस स्टैंड पर मिशिका सोसाइटी मेरठ द्वारा जादूगर एमए पाशा ने जादू के विभिन्नि करतब दिखाकर लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। इस दौरान वाहन चालकों को दोपहिया वाहनों पर हेलमेट लगाने और चार पहिया वाहनों पर सीट बेल्ट लगाकर चलने पर जोर दिया। इसके अलावा परिवहन विभाग द्वारा ब्रह्मज्योति पब्लिक स्कूल कासमपुर में भी जादूगर एमए पाशा ने जादू के खेल दिखाकर कार्यक्रम प्रस्तुत कर छात्र छात्राओं, शिक्षिकाओं और अभिभावकों को सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक किया। मौके पर भाजपा नेता प्रसन्न चौधरी, स्कूल प्रबंधक सतेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य मीनाक्षी, जिला पंचायत सदस्य देशराज भनेड़ा, मिन्टू प्रधान, मिशिका सोसाइटी के कोर्डिनेटर ऋषि कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।