फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

Thu, 31 Jan 2019 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
विजेता खिलाड़ियों का सम्मान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से ऊधम सिंह खेल स्टेडियम में चल रही दो दिवसीय जिला स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
प्रतियोगिता के अंतिम दिन 100 मीटर दौड़ में नित्यम त्यागी प्रथम, अंकित कुमार द्वितीय, हर्ष मलिक ने तृृतीय स्थान प्राप्त किया। 200मीटर दौड़ में मोहम्मद आजाद प्रथम, विक्रांत उज्ज्वल द्वितीय, आशीष कुमार तृतीय, 400 मीटर दौड़ विक्रांत उज्ज्वल प्रथम, तुषार द्वितीय, सत्यम कुमार तृतीय, 800 मीटर दौड़ में मोहम्मद गुलफाम प्रथम, अरशद चौधरी द्वितीय, विख्यात तृतीय, 3000 मीटर में रवि प्रथम, सावन कुमार द्वितीय, साबिर तृतीय स्थान पर रहे। बालक वर्ग में कुश्ती में 48 किग्रा में प्रिंस प्रथम, आरिश द्वितीय, 51 किग्रा में विवेक प्रथम, गौरव द्वितीय, 60 किग्रा में चिक्कू कुमार प्रथम, गौरव मलिक द्वितीय, 65 किग्रा में लखन प्रथम, मोहित द्वितीय, लंबी कूद में नित्यम त्यागी प्रथम, आजाद द्वितीय स्थान पर रहे। ऊंची कूूद में आशीष कुमार प्रथम, विशाल देशवाल द्वितीय, अरशद चौधरी तृतीय स्थान पर रहे। डिस्कस थ्रो में रितिक प्रथम, आकाश कुमार द्वितीय, तनसीर तृतीय, गोला फेंक में विवेक वर्मा प्रथम, शिवम खैवाल द्वितीय, प्रशांत तृतीय स्थान पर रहे। बालक वर्ग में कबड्डी में शामली प्रथम, थानाभवन द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

महिला वर्ग में 400 मीटर की दौड़ में मुस्कान प्रथम, प्रिया द्वितीय, 800 मीटर दौड़ में नेहा पंवार प्रथम, फुरकाना द्वितीय, बबली तृतीय व 1500 मीटर दौड़ में नेहा पंवार प्रथम, डिंपल द्वितीय, गुड्डन खैवाल तृतीय, 200 मीटर दौड़ में किरण पंवार प्रथम, रीना द्वितीय, मुस्कान तृतीय, 100 मीटर दौड़ में मुस्कान प्रथम, प्रियांशु द्वितीय, प्रतिमा तृतीय स्थान पर रहे। कुश्ती में 40 किग्रा में मानसी प्रथम, भारती द्वितीय, 46 किग्रा में सोनाली प्रथम, शुगन द्वितीय, कबड्डी में बबली, डिंपल, तानिया, पूजा, रजनी, गुड्डन, काजल, कोशी, दिपांशी की टीम प्रथम स्थान पर रही। प्रतियोगिता के समापन पर राजकीय महिला पालीटेक्निक कॉलेज के प्रधानाचार्य नवीन कुमार ने खिलाड़ियों को पुुरस्कृत किया गया। इस मौके पर कबड्डी कोच संदीप प्रदीप कुमार, उस्मान अली, चौधरी देवराज, अनिल राणा, गिरीराज पुष्पेंद्र, धीरज कुमार व रामपाल आदि मौजूूद रहे। संचालन क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी एमएस तोमर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed