{"_id":"5c338e2cbdec222c35626a9a","slug":"21546882604-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर संविदा कर्मियों को धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर संविदा कर्मियों को धरना प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन
शामली। निविदा संविदा कर्मचारी सेवा समिति के पदाधिकारियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया। अधीक्षण अभियंता को प्रार्थना पत्र देकर संविदा कर्मचारियों का वेतन व ईपीएफ का भुगतान समय से कराए जाने की मांग की है।
सोमवार को निविदा संविदा कर्मचारी सेवा समिति के पदाधिकारियों ने अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण खंड शामली को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अवगत कराया है कि संविदा कर्मचारियों का वेतनमान का भुगतान अति विलंब से हो रहा है। संविदा कर्मचारियों की बार बार उत्पन्न होने वाली समस्याओं का कोई स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। संविदा कर्मी विभाग के लिए महत्वपूर्ण नहीं है, जिसके चलते उच्च प्राथमिक आवश्यकता आर्थिक वेतन से जुड़ी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। पिछले करीब 4-5 माह का संविदाकर्मियों को वेतन नहीं दिया गया है। समस्या को लेकर बार बार अवगत कराया गया, लेकिन विभाग के अधिकारियों ने अनदेखा किया है। समस्याओं का समाधान न किए जाने पर आगामी कार्य बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विनोद कुमार, अमित पंवार, अब्दुल आशिक, तरूण कुमार, बिजेंद्र कुमार, संजय कुमार, जोनी, इंद्रपाल, संजीव कुमार, बलवान सिंह, रविंद्र कुमार, मदन कुमार आदि मौजूद रहे।