{"_id":"5bfae77dbdec22419e1f426f","slug":"21543169917-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिवाइडर पर सड़क का मरम्मत कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिवाइडर पर सड़क का मरम्मत कार्य शुरू
Updated Sun, 25 Nov 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
डिवाइडर पर सड़क का मरम्मत कार्य शुरू
कैराना। नगर के पानीपत-छड़ियान डिवाइडर मार्ग पर सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। पानीपत रोड पर बाईपास के निकट से शुरू होने वाले डिवाइडर मार्ग पर सड़क की हालत छड़ियान तक बेहद खस्ताहाल हो गई थी। यहां सड़क से रेत के ओवरलोड डंपरों और भारी वाहनों से सड़क में गहरे गड्ढे ही गड्ढे बनते जा रहे थे। एसडीएम डॉ. अमित पाल शर्मा ने नगरपालिका परिषद कैराना को सड़क के मरम्मत कार्य कराए जाने के निर्देश दिए थे। इसके अनुपालन में रविवार को सड़क पर पालिका की ओर से कार्य शुरू कर दिया गया। पहले गड्ढों में पत्थर डलवाकर उन्हें भरा गया और फिर सड़क पर रोड़ा तारकोल डाल कर सड़क को दोबारा निर्माण कराया जा रहा है। बाकायदा ठेकेदार को इसका ठेका दिया गया है। वहीं, मरम्मत कार्य के चलते मार्ग पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही।