{"_id":"5ba7da43867a557fe9786560","slug":"21537727043-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार, किसानों का हो रहा शोषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार, किसानों का हो रहा शोषण
Updated Sun, 23 Sep 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद। भाजपा की केंद्र सरकार ने सत्ता में आने से पहले हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन चार साल में 50 लाख युवाओं को भी रोजगार नहीं दे पाई। किसान को फसल के वाजिब दाम न मिलने से आत्महत्या कर रहे हैं। यह बात युवा राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष वसीम राजा ने जलालाबाद में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कही।
जलालाबाद में युवा रालोद के प्रदेश महासचिव (युवा) अशरफ अली खां के आवास पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान प्रदेश अध्यक्ष केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर बरसे। कहा कि प्रधानमंत्री देश के पढ़े लिखें युवाओं को पकौडे़ बनाने का मशवरा दे रहे हैं। सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ चार अक्तूबर को सहारनपुर में बड़ा धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने गन्ना मंत्री सुरेश राणा को गल्ला मंत्री बताया। प्रदेश अध्यक्ष (छात्र सभा) राजीव बालियान ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ जो भी आवाज उठाता है, उसे धमकाया जा रहा है। देश के युवाओं को रोजगार देने के बजाय आरएसएस में भर्ती खोली जा रही है। मौके पर चौधरी धीर सिंह गौरव प्रताप (मेरठ मंडल अध्यक्ष, युवा), राव केशव (जिलाध्यक्ष सहारनपुर, युवा) अनुज वर्मा, (छात्र सभा अध्यक्ष) दीपक टिटौली (छात्र सभा अध्यक्ष मेरठ), रविंद्र गुर्जर, नदीम खान, सऊद हसन, हुमायुं खां, आदि मौजूद रहे।
जर्जर लाइन का तार टूटा, बाल बाल बचे राजीव
जलालाबाद। कस्बे में रालोद के प्रदेश महासचिव अशरफ अली खान के किला स्थित आवास पर एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए मेरठ से रालोद छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बालियान व उनके कई साथी पहुंचे थे। जब उनकी कार दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से किले की ओर मुड़ी तो गली के ऊपर से जा रही 11 हजार की एलटी लाईन के दो तार तेज चिंगारी के साथ टूटकर कार के आगे गिर गए। गनीमत यह रही कि तारों ने कार को नहीं छुआ। इस बीच वहां कई बच्चे भी खेल रहे थे। जिन्हें लोगों ने सुरक्षित हटाया। वहीं विद्युत कर्मियों को मामले की सूचना देकर लाइन कटवाई गई। रालोद के जिला महासचिव ने विद्युत निगम की कार्यशैली पर गहरी नाराजगी जताई।