फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   आपसी सहयोग और सदभाव से संपन्न कराएंगे कांवड़ यात्रा - एसपी

आपसी सहयोग और सदभाव से संपन्न कराएंगे कांवड़ यात्रा - एसपी

Sat, 28 Jul 2018 12:12 AM IST
Updated Sat, 28 Jul 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
आपसी सहयोग और सदभाव से संपन्न कराएंगे कांवड़ यात्रा - एसपी
सद्भाव से संपन्न कराएंगे कांवड़ यात्रा - एसपी
विज्ञापन

शामली।
कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस ने व्यापारी, उद्यमी, डाक्टर्स, सामाजिक कार्यकर्ताओं और सभी धर्मों के लोगों के साथ बैठक की। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार ने उनसे आह्वान किया कि कांवड़ यात्रा महोत्सव को आपसी सहयोग और सद्भाव के साथ संपन्न कराना है, जिसमें सभी को सहयोग करना है।

शुक्रवार शाम शामली में अग्रसेन भवन बारातघर में हुई बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार ने कहा कि कांवड़ यात्रा में करीब 15 लाख कांवड़ियां शामली जिले से होकर निकलेंगे। ऐसे में जिले के प्रत्येक जिम्मेदार नागरिक का दायित्व बनता है कि पुलिस प्रशासन की तरफ से बनाई गई व्यवस्था को व्यवस्थित ढंग से सुचारु करने में सहयोग करेंगे। किसी भी छोटी घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कांवड़ सेवा शिविरों के संचालकों से अपील की कि शिविरों में खुले विद्युत तार नहीं लगाने दें, ताकि कोई घटना न होने पाए। उन्होंने कहा कि यात्रा संपन्न कराने में पुलिस की तरफ से सबका सहयोग किया जाएगा, लेकिन माहौल बिगाड़ने की कोशिश कोई करेगा, तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा। इस दौरान कुछ लोगों ने अपने सुझाव भी रखे। उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष शामली नगर पालिका की तरफ से मोबाइल शौचालय की व्यवस्था कांवड़ सेवा शिविरों के आसपास की जाती थी, लेकिन इस बार नहीं की गई है। एक व्यापारी ने कहा कि शिविर के आसपास किसी प्रकार की घटना होने पर शिविर संचालक को प्रताड़ित न किया जाए, बल्कि घटना की सत्यता का पता लगने पर कार्रवाई की जाए। इस दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह, आईआईए के चेयरमैन वेदप्रकाश आर्य, हनुमान धाम समिति के प्रधान सलिल द्विवेदी, चेयरमैन बनत राजीव कुमार, मयंक जैन, अनुराग जैन, व्यापारी नेता अंकित गोयल, अजय संगल, डाक्टर अरुण राय, ईंट भट्टा एसोसिएशन अध्यक्ष भूपेंद्र मलिक, ईदगाह के हाजी इस्लाम, हाजी खालिद, सतेंद्र धीरयान, सभासद पंकज गुप्ता, सुखचेन वालिया, कुलदीप गौड, पवन संगल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed