फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   सौभाग्य योजना मे प्रधान मंत्री की मन की बात को सुना

सौभाग्य योजना मे प्रधान मंत्री की मन की बात को सुना

Fri, 20 Jul 2018 12:25 AM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
सौभाग्य योजना मे प्रधान मंत्री की मन की बात को सुना
सौभाग्य योजना में प्रधानमंत्री की मन की बात को सुना
विज्ञापन

शामली। जिला मुख्यालय पर स्थित कलक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रोजेक्टर पर सौभाग्य योजना के तहत प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात को ग्रामीणों, किसानों व अधिकारियों ने सुना। बृहस्पतिवार को सुबह 9.30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। जिला मुख्यालय पर कलक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला प्रशासन की ओर से प्रोजेक्टर पर किसानों और अधिकारियों ने सुबह 9.30 बजे से लेकर साढ़े दस बजे तक प्रधानमंत्री की मन की बात को सुना। पावर कारपोरेेशन विभाग के अधीक्षण अभियंता सुनील कपूर ने बताया कि प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के तहत जम्मू- कश्मीर के लोगों से बातचीत की। वहां की सौभाग्य योजना की जानकारी प्राप्त की।
सामान की खरीद आॉलाइन करें
शामली। डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने जिले के सभी जिला स्तर अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह शासकीय कार्यों के लिए सामान की खरीद ऑनलाईन जेम पोर्टल से करें। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी एनआईसी में अपनी मेल आईडी बनवाए और पंजीकृत कंपनी से खरीद करें। उन्होने कलक्ट्रेट सभाकक्ष में जेम पोर्टल के द्वारा की जाने वाली खरीद के लिये प्रशिक्षण बैठक ली। जेम पोर्टल के पंजीकृत कंपनियों से सामान की खरीद वित्तीय नियम के अनुसार खरीद करें। उन्होंने कहा कि जेम पोर्टल में तीन कंपनियों को सामान की खरीद के लिए आमंत्रित करें। इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग परमहंस मौर्य, अपर सांख्यिकी अधिकारी राजेंद्र कुमार, एनआईसी अश्वनी कुमार, जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर व संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया
शामली। नगर पालिका परिषद के सदस्य महेश कुमार धीमान के नेतृत्व में नागरिकों ने डीएम को एक ज्ञापन देकर अवगत कराया कि नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर सात दयानंद नगर नाला पटरी से गली 13-14 में में स्थानीय निवासियों के क्षेत्र में एक विशेष घुमंतू व खानाबदोश जाति के परिवारों के लगभग परिवार के 250 व्यक्तियों द्वारा अस्थायी झोपड़ी बनाकर रहते हैं। खुले में शौच करने व मांसाहार पकाने व खाने से दुर्गंध उत्पन्न होने से सामान्य जीवन प्रदूषित हो रहा है। ज्ञापन देने वालों में नपा सदस्य महेश कुमार धीमान, पूर्व सभासद राकेश शर्मा, नाहरसिंह, जगपाल सिंह, प्रदीप तोमर, मोहनलाल, पुष्पेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed