{"_id":"5b4b9aa34f1c1b3c748b5093","slug":"21531681443-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से महिला की मौत
Updated Mon, 16 Jul 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़ीपुख्ता। कार चालक ने बाइक सवार भतीजे-चाची को टक्कर मार दी। हादसे में चाची की मौत हो गई, जबकि भतीजा घायल हो गया। ग्रामीणों ने कार चालक की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे सीओ ने बमुश्किल समझा बुझाकर शांत किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रविवार को क्षेत्र के गांव गागौर निवासी सुरेंद्र (27) पुत्र मनोहर लाल अपनी चाची सुमित्रा (52) के साथ गढ़ीपुख्ता थाना क्षेत्र के गांव मजरा मानकपुरडेरा में गया था। रविवार की शाम को लौटते वक्त गांव मानकपुर बस स्टैंड के पास पीछे से आई एक स्विफ्ट कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सुमित्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुरेंद्र भी घायल हो गया। हादसे के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान ग्रामीणों ने कार चालक की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंचे सीओ थानाभवन अरविंद राठौर ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी चल रही थी।