फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   एक दिन बढ़ने के बाद भी यूजी में हुए केवल नौ दाखिले

एक दिन बढ़ने के बाद भी यूजी में हुए केवल नौ दाखिले

Fri, 13 Jul 2018 12:45 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
एक दिन बढ़ने के बाद भी यूजी में हुए केवल नौ दाखिले
शामली। यूजी कोर्स में द्वितीय ओपन मेरिट से चल रही दाखिला प्रक्रिया का बृहस्पतिवार को अंतिम दिन रहा। यूनिवर्सिटी की ओर से एक दिन बढ़ाने के बाद भी चारों कॉलेजों में सभी संकायों में केवल नौ ही दाखिले हो सकें। चारों कॉलेजों में 2359 सीटों के सापेक्ष 1753 दाखिले हो चुके है और अभी भी 606 सीटें खाली रह गई है। अब नवीन पंजीकरण कराने वाले और दाखिले से वंचित रह गए छात्र-छात्राओं को तृतीय ओपन मेरिट में ही दाखिले का मौका मिलेगा। तृृतीय ओपन मेरिट से दाखिला प्रक्रिया अब 23 जुलाई से शुरू होगी।
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी की ओर से दूसरी ओपन मेरिट से खाली सीटों पर दाखिलों के लिए एक दिन बढ़ाने का कोई खास असर नहीं पड़ा। सभी कॉलेजों में बीए, बीएससी में केवल नौ दाखिले हुए। वहीं बीकॉम में तीनों कॉलेजों में से किसी में भी कोई दाखिला नहीं हो सका है। इसके बाद भी सभी संकायों में 606 सीटें खाली रह गई है। अब 22 जुलाई तक दाखिलों पर ब्रेक लग गया है। कॉलेज प्राचार्यों ने बताया कि यूनिवर्सिटी ने कम पंजीकरण के चलते ननौ जुलाई से पंजीकरण कराने शुरू कर दिए है। पंजीकरण 17 जुलाई तक होंगे। उन्होंने बताया कि अब खाली सीटों को भरने के लिए यूनिवर्सिटी नवीन पंजीकरण करा रहे और दाखिले से वंचित रह गए छात्र-छात्राओं को तृतीय ओपन मेरिट में मौका देगी। उन्होंने बताया कि सभी वंचित छात्र-छात्राएं अब कॉलेजों व संकायों में खाली सीटों की जांच करते हुुए 17 के बाद ऑफर लेटर निकलवाकर 18 व 19 जुलाई को कॉलेजों में जमा कर दें। इसके बाद यूनिवर्सिटी 21 जुलाई को तृतीय ओपन मेरिट जारी करेगी। 22 जुलाई का रविवार होने के चलते अवकाश रहेगा। 23 जुलाई से खाली सीटों पर दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

वहीं, बृहस्पतिवार को भी नवीन पंजीकरण कराने वाले छात्र-छात्राएं ऑफर लेटर निकलवाकर कॉलेजों में दाखिला कराने के लिए चक्कर काटते नजर आए। इसके बाद सभी को 17 के बाद ऑफर लेटर जमा कराने के निर्देश दिए। अभी भी शामली के वीवी पीजी कॉलेज में बीए में 531 में से 106 सीटें और बीकॉम में 160 में से 120 सीटें खाली है। शामली के आरके पीजी कॉलेज में बीकॉम में 160 में से 87, बीएससी विज्ञान में गणित में 80 में से एक, बायो में 160 में से 7 सीट, सांख्यिकी में 80 में 13 और बीएससी कृषि में 160 में से केवल तीन सीटें खाली है। कैराना के विजय सिंह पथिक राजकीय पीजी कॉलेज में बीए में 293 में से 30, बीकॉम में 160 में से 32 और बीएससी गणित में 80 में से चार और बायो में 80 में से 17 सीटें खाली है। कांधला के राजकीय महिला महाविद्यालय में बीए में 267 में से 59 और बीएससी गणित में 40 में से 32, बायो में 40 में से 27 सीटें अभी खाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोबारा पंजीकरण कराने वाले छात्र-छात्राएं हो रहे परेशान
शामली। दोबारा पंजीकरण कराने वाले छात्र राहुल, अमित व अनुराग, मोहित निर्वाल ने बताया कि यूनिवर्सिटी की वेबसाइट दो दिनों से ठप पड़ी थी। इस कारण छात्र-छात्राओं को पंजीकरण प्रक्रिया पूरा कराने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कहना है कि उनकी फीस तो जमा हो जाती है, लेकिन आवेदन में न तो कॉलेज का नाम भरा जा रहा है और न ही फाइनल प्रिंट निकल पा रहा है। वहीं कुछ छात्रों ने बताया कि आज उनका आवेदन का प्रिंट न निकलकर सीधा ऑफर लेटर निकल रहा है। कॉलेज प्राचार्यों से बात करने पर पता चला कि ओपन मेरिट से दाखिले का एक दिन बढ़ जाने के कारण ऐसा हुआ है। क्योंकि इसके बाद ही विद्यार्थियों को पता चलेगा कि किस कॉलेज में कितनी खाली सीटें रह गई है और वह शुक्रवार से खाली सीटों को देखकर कॉलेज का नाम भरवा सकता है। यूनिवर्सिटी ने पहले ही बता दिया था कि छात्र-छात्राएं अभी फीस जमा कराकर छोड़ दे। आगे की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed