{"_id":"5b3fbb514f1c1b84468b5086","slug":"21530903377-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में कर्मचारियों की कमी होने से उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक में कर्मचारियों की कमी होने से उपभोक्ता परेशान
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
कांधला।
कस्बे के रेलवे रोड स्थित भारतीय स्टेट बैक शाखा में कर्मचारियों की कमी होने के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने डीएम सहित बैंक उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर बैंक में स्टाफ बढ़ाए जाने की मांग की है।
कस्बे के रेलवे रोड माता मंदिर के समीप एसबीआई की शाखा स्थित है। बैंक का नया सत्र शुरू होने के बाद कई कर्मचारियों को बैंक से स्थानांतरण हो जाने पर कई पद रिक्त हो गए थे। इसकी कमी आज तक पूरी न हो पाने के कारण बैंक में उपभोक्ताओं को आज तक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बैंक का कार्यभार शाखा प्रबंधक व कैशियर के पर टिका हुआ है। पूरे दिन उपभोक्ता परेशानी से जूझते नजर आते है। शुक्रवार को भी बैंक में उपभोक्ता इसी परेशानी से जूझते नजर आए। बैंक समय पूरा होने के बाद उपभोक्ताओं का कार्य पूरा न होने पर उपभोक्ताओं ने हंगामा कर दिया। शाखा प्रबंधक ने उपभोक्ताओं को समझाकर शांत करते हुए स्वयं उनके कार्य को किए जाने की कमान संभाली। कस्बे से व्यापारी शरद मित्तल, अमन, अमित गर्ग, पंकज, दिनेश, राहुल उमेद, ओमप्रकाश, देवीदास, शहजाद, बीरसैन , मोहित आदि ने बैंक में कर्मचारियों की नियुक्ति किए जाने की जिलाधिकारी के साथ ही संबंधित बैंक अधिकारियों से किए जाने की मांग की है। मामले में शाखा प्रबंधक सुरेश सिंह कहना है कि उन्होंने उपभोक्ताओं की समस्या के समाधान के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है, जल्द ही इस समस्या का समाधान हो जायेगा।