{"_id":"5b3fbb354f1c1ba5468b50e3","slug":"21530903349-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद में चल रहे आमान्य स्कूल कराए जाएंगे बंद: बीएसए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद में चल रहे आमान्य स्कूल कराए जाएंगे बंद: बीएसए
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
शामली।
बेसिक शिक्षा अधिकारी गीता वर्मा ने शुक्रवार को बीएसए कार्यालय पहुंचकर कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने सबसे पहली प्राथमिकता जनपद के परिषदीय स्कूलों में नामांकन प्रतिशत बढ़ाने और शैक्षिक स्तर सुधारने के साथ ही अमान्य स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई कर बंद कराने की बताई। वहीं उन्होंने कासगंज जनपद की तरह ही शामली को भी रैकिंग में प्रथम स्थान पर लाने की बात कही।
पिछले एक माह से खाली चल रहा बेसिक शिक्षा अधिकारी का पद शुक्रवार को भर गया है। अभी तक बीएसए का कार्यभार डीआईओएस अनुराधा शर्मा संभाल रही थीं। शुक्रवार दोहपर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में बरेली में वरिष्ठ प्रवक्ता के पद पर तैनात गीता वर्मा ने शासन के द्वारा चार जुलाई का स्थानांतरण सूची जारी करने के बाद कार्यालय पहुंचकर कार्यभार संभाल लिया है। कार्यालय पहुंचने पर डीआईओएस अनुराधा शर्मा व शिक्षकगण और कार्यालय के कर्मचारी और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। डीआईओएस अनुराधा शर्मा ने बेसिक शिक्षा अधिकारी गीता वर्मा को कार्यभार सौंपते हुए विभाग के बारे में जानकारी देते हुए बधाई दी।
उन्होंने बताया कि पूर्व में वह जिला कासगंज में भी बीएसए के पद पर रह चुकी हैं। उन्होंने जनपद में मेहनत व लगन से कार्य करते हुए जनपद को रैकिंग में प्रथम स्थान पर लाकर खड़ा किया था। शामली को भी वह मेहनत व लगन से कार्य करते हुए प्रथम स्थान पर लाएगी। जनपद में चल रहे अमान्य स्कूलों को बंद कराया जाएगा। स्कूलों में नामांकन प्रतिशत बढ़ाया जाएगा। वहीं शैक्षिक स्तर में सुधार किया जाएगा। इसके साथ ही सरकार की चल रही सभी योजनाओं का समय पर लाभ दिलाया जाएगा। अमान्य स्कूलों के खिलाफ जल्द ही चिह्नित करते हुए अभियान चलाकर बंद कराया जाएगा।