{"_id":"5b3294784f1c1bb0318b8d7c","slug":"21530041464-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद मिलन समारोह में दिया भाईचारे का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद मिलन समारोह में दिया भाईचारे का संदेश
Updated Wed, 27 Jun 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईद मिलन समारोह में दिया भाईचारे का संदेश
गढ़ीपुख्ता। जमात-ए इस्लामी हिंद की ओर से ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हाफिज आसिफ ने की। जमात ए इस्लामी हिंद के नगराध्यक्ष यामीन फैजी ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान नरेश सैनी, नरोत्तम लाला, राजेंद्र, बिजेंद्र ने कहा कि ऐसे आयोजन होने से सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा मिलता है। उत्तराखंड से आए रफीकुज्जमा ने कहा कि ईद का अर्थ खुशी होता है। इस त्योहार पर सभी को संकल्प लेना चाहिए कि समाज में फैलाई जा रही नफरत को मिटाकर भाईचारा कायम किया जाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत चेयरमैन अली हसन ने की। संचालन उमर फारूक ने किया। कार्यक्रम में हकीमुद्दीन, तहसीन, शानू, तोहीद, रफी, मोहम्मद आसिफ और यूनुस आदि का सहयोग रहा।