फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   उद्यमियों की समस्याओं का गंभीरता से करें निस्तारण- डीएम

उद्यमियों की समस्याओं का गंभीरता से करें निस्तारण- डीएम

Sun, 24 Jun 2018 12:29 AM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
उद्यमियों की समस्याओं का गंभीरता से करें निस्तारण- डीएम
शामली। जिला उद्योग बंधु की बैठक में उद्यमियों ने औद्योगिक क्षेत्र की कई समस्याएं उठाईं। जिनमें इंडस्ट्री एरिया के लिए बनाए गए फीडर के सेपरेशन कराने, बैंक अधिकारियों द्वारा उद्यमियों को परेशान करने के मुद्दे खास रहे। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि उद्यमियों की समस्या का निस्तारण गंभीरता और प्राथमिकता से कराया जाए।
विज्ञापन

शनिवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु की बैठक हुई। कहा कि विभागीय अधिकारी अपनी कार्यशैली में बदलाव लाएं। बैठकों में लिए गए निर्णयों को प्रमुखता के आधार पर निस्तारण करने का प्रयास करें। कार्य को संपन्न कराने में कोई दिक्कत आती है तो उससे उन्हें अवगत कराया जाए। उन्होंने विद्युत निगम के अधिकारियों की लापरवाही नाराजगी व्यक्त की। पूर्वी युमना नहर पटरी से निर्माणाधीन कलक्ट्रेट तक सिंचाई विभाग की ओर से 80 लाख रुपये जमा कराने के बावजूद खंभे शिफ्ट नहीं करने पर सरकारी धन के दुरुपयोग करने पर एफआईआर कराने का निर्देश दिया। उद्यमी अंकित गोयल ने बताया कि शहर में कई स्थानों पर ट्रांसफार्मर खुले में रखे हैं, जिनसे हादसे होने का खतरा रहता है। इस पर डीएम ने विद्युत निगम के अधिकारियों को कार्रवाई का निर्देश दिया। वहीं, दिल्ली रोड पर खेड़ीकरमू के पास जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग भी रखी गई।
विज्ञापन

जिला उद्योग केंद्र के उप महाप्रबंधक परमहंस मौर्य ने उद्यमियों से आह्वान किया कि सरकार के जेम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराएं, ताकि सरकारी विभागों में सामान की खरीद में उद्यमी हिस्सा ले सकें। मौके पर वाणिज्यकर विभाग के डिप्टी कमिश्नर एके दोहरे, एआरटीओ मुंशी लाल, एआरएम मनोज वाजपेयी, आईआईए के चेयरमैन वेदप्रकाश आर्य, अशोक मित्तल, अंकित गोयल, अभिनय बंसल, आशीष जैन, आलोक जैन, अनुज कुमार गर्ग आदि उद्यमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफसर पहुंचे नहीं, व्यापारियों ने किया बहिष्कार
शामली। जिला व्यापार बंधु की बैठक में हिस्सा लेने के लिए शनिवार को व्यापारी जब कलक्ट्रेट सभाकक्ष में पहुंचे, तो काफी देर तक अधिकारी वहां नहीं पहुंचे। इसके चलते 11:50 बजे व्यापारियों ने व्यापार बंधु की बैठक का बहिष्कार कर दिया और बाहर निकल आए। प. उप्र संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल और उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल (श्याम बिहारी मिश्र गुट) के पदाधिकारियों का कहना है कि अधिकारियों ने व्यापार बंधु की बैठक में समय से नहीं पहुंचकर व्यापारियों का अपमान किया है। इस दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष पवन संगल, सुभाष धीमान, नरेंद्र अग्रवाल, पंकज वालिया, अनुराग जैन, राकेश गुप्ता, कमलवीर सिंह, ईश्वरदयाल कंसल, श्रीकांत जैन आदि ने विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed