{"_id":"5b2bfa194f1c1bc5628b666f","slug":"21529608729-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबित प्रकरणों को लेकर शिक्षणेतर कर्मचारियों ने किया धरने का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबित प्रकरणों को लेकर शिक्षणेतर कर्मचारियों ने किया धरने का एलान
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
शामली।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ की ओर से बृहस्पतिवार को आरडी इंटर कॉलेज सिक्का सिलावर में एक बैठक हुई। जिसमें विभिन्न समस्याओं को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक में लंबित प्रकरणों पर रोष प्रकट किया। चेतावनी दी कि जल्द ही समाधान न होने पर आंदोलन किया जाएगा।
बैठक में जिलाध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा ने समस्त शिक्षणेत्तर कर्मचारियों से संबंधी समस्याओं को सुनकर उनका शीघ्र निस्तारण कराने की योजना, डीआईओएस कार्यालय में कर्मचारियों के लंबित प्रकरणों का जल्द से जल्द निपटारा कराने, एनपीएस की कटौती का खातों में हस्तांतरण, पुरानी पेंशन बहाली आदि प्रकरणों पर विचार किया गया। सभी लंबित मामलों को लेकर कर्मचारियों ने रोष प्रकट किया। निर्णय लिया कि यदि सभी प्रकरणों का जल्द ही निपटारा नहीं किया गया तो सभी कर्मचारी प्रदर्शन करेंगे। वहीं, लोकसभा चुनाव 2019 में सरकार के विरुद्घ मतदान कर विरोध प्रकट करेंगे। इस दौरान रवि कुमार, राजीव कुमार, देशपाल, विनय, पंकज, सुशील, अनुज, चरण सिंह, अवनीश, अमित, अनुज, गौरव, भारतभूषण, प्रदीप, सुधीर, संजीव, आकाश, बिजेंद्र, रोहित, सोहेंद्र, जोमपाल, अरुण, सतेंद्र, महेश आदि मौजूद रहे।