फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   प्रचार के अंतिम दिन, खूब लगाया नेताओं ने जोर

प्रचार के अंतिम दिन, खूब लगाया नेताओं ने जोर

Sun, 27 May 2018 12:36 AM IST
Updated Sun, 27 May 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
प्रचार के अंतिम दिन, खूब लगाया नेताओं ने जोर
प्रचार के अंतिम दिन नेताओं ने झोंकी ताकत
विज्ञापन

शामली। कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव में प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशियों द्वारा पूरी ताकत लगाई गई। एक तरफ भाजपा नेताओं ने धुआंधार प्रचार किया, तो गठबंधन की तरफ से भी जनसंपर्क और बैठकें की गईं।
शनिवार की शाम को चुनाव प्रचार समाप्त हो गया। एक तरफ भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह को जिताने के लिए भाजपा नेताओं ने विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ सभाएं कीं। लोगों को केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई गईं। वहीं, विपक्षी गठबंधन की प्रत्याशी तबस्सुम हसन के समर्थन में रालोद, कांग्रेस और सपा ने भी कई स्थानों पर सभा कीं।
विज्ञापन

मतदाताओं को लुभाने के लिए लगाए ग्राम प्रधान
ग्रामीण अंचल में मतदाताओं को लुभाने के लिए ग्राम प्रधानों का सहारा भी लिया जा रहा है। राजनीतिक दलों द्वारा ग्राम प्रधानों के जरिये मतदाताओं को अपनी ओर खींचने की भरपूर कोशिशें की जा रही हैं। इस कार्य में सभी राजनीतिक दल लगे हुए हैं। ग्राम प्रधान भी नेताओं को भरोसा दिलाने में पीछे नहीं हैं। वह नेताओं को समझा रहे हैं कि अपने गांव में सबसे ज्यादा वोट दिलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा सरकार का गुणगान किया
शामली। प्रदेश के गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा ने शनिवार को गांव गंदेवड़ा सहित थानाभवन क्षेत्र के कई गांवों में पहुंचकर सभा कीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार ने हर वर्ग के हित में योजनाएं संचालित कीं। अब हर जरूरतमंद तक योजना का लाभ पहुंच रहा है। उधर, प्रदेश सरकार में सिंचाई मंत्री बलदेव सिंह ओलख ने शनिवार को शामली की पंजाबी कालोनी में पहुंचकर पंजाबी समाज के लोगों के साथ बैठकें कीं।
भाजपा ने हर वर्ग के साथ धोखा किया
शामली। कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव में गठबंधन प्रत्याशी के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता भी जुट गए हैं। शनिवार को शामली में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा के कैंप कार्यालय पर बैठक हुई। उसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेंद्र शर्मा, सुबोध शर्मा, उमादत्त शर्मा और महेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि भाजपा ने हर वर्ग के साथ धोखा किया, जिससे आज देश की जनता बुरी तरह त्रस्त है। इसी वजह से कैराना उपचुनाव में गठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी मेहनत कर रहे हैं।

विश्वकर्मा समाज की हो रही उपेक्षा
शामली। शहर के मोहल्ला धीमानपुरा में विश्वकर्मा समाज के लोगों के साथ बैठक में सपा नेता बलराम यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसान, मजदूर, व्यापारी सहित हर वर्ग के साथ धोखा किया। इस दौरान रामआसरे विश्वकर्मा ने कहा कि भाजपा के राज में विश्वकर्मा समाज की उपेक्षा हो रही है। बैठक में सपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह, राजेश कुमार यादव, रमेश विश्वकर्मा, श्यामलाल शर्मा, राजेश्वर बंसल, कमलकांत धीमान, नरेंद्र विश्वकर्मा, वेदप्रकाश धीमान, बिजेंद्र, शुभम जांगिड आदि मौजूद रहे। उधर, पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने भी भाजपा को जनविरोधी करार दिया। बैठक में विनोद सैनी, आसिम मलिक, केसर आलम, असगर अली, हाजी सुलेमान, सचिन चौधरी आदि मौजूद रहे। वहीं, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की बैठक शामली शुगर मिल परिसर स्थित श्रमिक संघ कार्यालय पर हुई। उसमें भाकपा के सचिव राजेंद्र पंवार और स्थानीय यूनियन एटक के अध्यक्ष राजकुमार तोमर ने भाजपा की नीतियों की जमकर आलोचना की। बैठक में विक्रम सिंह, ओमबीर सिंह, पप्पू उपाध्याय, बीरा सिंह, देवेंद्र कुमार, कृष्णपाल शर्मा, हरबीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed