फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   भाजपा नेता बोलते हैं कोरा झूठ - अजित सिंह

भाजपा नेता बोलते हैं कोरा झूठ - अजित सिंह

Sat, 26 May 2018 12:44 AM IST
Updated Sat, 26 May 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता बोलते हैं कोरा झूठ - अजित सिंह
शामली। रालोद राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने शुक्रवार को खानपुर गांव में सभा के दौरान कहा कि भाजपा ने किसान, मजदूर, व्यापारी और नौजवानों के साथ धोखा किया। भाजपा नेता झूठ बोलकर जनता को भ्रमित करते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार वायदा करने के बाद भी स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू नहीं कर सकी। 14 दिनों में गन्ने का भुगतान करने का वायदा भी भूल गए। प्रदेश में 13 हजार करोड़ रुपया गन्ना मूल्य भुगतान बकाया है, जिसमें करीब 800 करोड़ रुपये कैराना लोकसभा क्षेत्र के किसानों का बकाया है। उन्होंने कहा कि फसल बीमा योजना के नाम पर संगठित लूट की जा रही है। बीमा कंपनियों को अरबों रुपये दिला दिया, लेकिन बदले में किसान को कुछ नहीं मिला। उन्होंने कहा कि बिजली की दरें बढ़ा दीं, डीजल और पेट्रोल के दाम में भारी बढ़ोत्तरी करके किसानों की कमर तोड़ दी गई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि छोटा झूठ बोलने वाले शामली में झूठ बोलकर चले गए और बड़ा झूठ बोलने वाले 27 मई को मतदान से एक दिन पूर्व अनैतिक रूप से बागपत जनपद के सभा करेंगे। उन्होंने कहा कि गंगा जमुनी तहजीब को फिर से मजबूत कर चौधरी चरण सिंह की विरासत को बचाना है। इस दौरान बाबा श्याम सिंह, ठाकुर शिवकरण सिंह, पूर्व विधायक सोमांश प्रकाश, कर्नल ब्रहमपाल तोमर, प्रदेश प्रवक्ता सुनील रोहटा, राहुल देव प्रमुख, जिला अध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन, पूर्व सांसद अमीर आलम, पूर्व विधायक राव वारिस, अशरफ अली, पूर्व विधायक सुदेश शर्मा और शेर सिंह राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


झूठे नेताओं ने किया कश्यप समाज का शोषण : प्रवीण निषाद
चौसाना। गांव खोडसमा में सभा के दौरान गोरखपुर से सपा सांसद प्रवीण निषाद ने कहा कि भाजपा के झूठे नेताओं ने कश्यप समाज का शोषण किया है। उन्होंने कहा कि कश्यप समाज का हित सपा में समाहित है। कश्यप समाज के लोग एकजुट होकर सरकार में अपनी भागीदारी कर सकते हैं। सांसद ने कहा कि सरकार ने जितने वादे किए, उनमें से कोई पूरा नहीं हुआ। उन्होंने कश्यप समाज से एकजुट होकर कार्य करने की अपील की। इस दौरान निषाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रमेश केवट, प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र कश्यप, बिहारी लाल निषाद, ओमपाल कश्यप, रामशरण कश्यप, पप्पू कश्यप, लोकेंद्र, शिक्षा, सोनू कश्यप, कंवरपाल और नवाब अली आदि मौजूद रहे।


पिछड़ा वर्ग को साधने की कोशिश
शामली। गठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में पिछड़ा वर्ग को साधने के लिए शुक्रवार को शामली में कैराना रोड स्थित जेजे फार्म में सम्मेलन किया गया। उसमें सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, चुनाव प्रभारी बलराम यादव, डॉ. राजपाल कश्यप, किरणपाल कश्यप, सुधाकर कश्यप आदि ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कश्यप समाज के लोगों के साथ अन्याय किया। महर्षि कश्यप की जयंती पर अवकाश समाप्त कर दिया। वहीं, पूर्व एमएलसी दयाराम प्रजापति ने भी गठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में जनसंपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed