फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   राब तस्करी रोकना आबकारी और पुलिस के लिए कड़ी चुनौती

राब तस्करी रोकना आबकारी और पुलिस के लिए कड़ी चुनौती

Sun, 29 Apr 2018 12:28 AM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
राब तस्करी रोकना आबकारी और पुलिस के लिए कड़ी चुनौती
शामली। चुनाव के मद्देनजर हरियाणा की तरफ से होने वाली शराब तस्करी रोकना पुलिस और आबकारी के लिए कड़ी चुनौती है। हरियाणा बॉर्डर पर यमुना नदी के रास्ते शराब तस्करी होती है, जो कैराना उपचुनाव को लेकर रोकनी महत्वपूर्ण होगी।
विज्ञापन

शामली जिले की सीमा हरियाणा के करनाल और पानीपत जिले से लगी हुई है। हरियाणा और यूपी में अंग्रेजी शराब के दाम में अंतर रहता है। ऐसे में चुनाव में हरियाणा या फिर अन्य प्रदेशों से उत्तर प्रदेेश में शराब की तस्करी की जाती है। चुनाव नजदीक आते ही यूपी में शराब की तस्करी बढ़ जाती है। अब कैराना लोकसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा हो चुकी है। मई माह में चुुनाव प्रक्रिया चलेगी और 28 मई को मतदान होगा। इस दौरान शराब तस्करी को रोकना पुलिस और आबकारी के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होगा। शराब तस्करी रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक ने जनपद के सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया है। कहा कि किसी थाना क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बिक्री और शराब तस्करी नहीं होनी चाहिए। यदि इसमें लापरवाही बरती गई और शराब तस्करी हुई, तो थानाध्यक्ष जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन

यमुना के रास्ते होनी वाली तस्करी मुसीबत
जिले में प्रवेश के लिए दो द्वारा है कैराना यमुना और बिड़ौली यमुना पुल, लेकिन शामली में यूपी-हरियाणा के यमुना नदी बहती है। यमुना खादर क्षेत्र में करीब 55 किमी लंबाई के इस बार्डर में शराब की तस्करी करते है। यही रास्ते और घाट, शामली पुलिस और आबकारी के लिए मुसीबत बनते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आबकारी के अधिकारियों की चुनाव में लगी ड्यूटी
चुनाव की घोषणा होते ही अधिकारियों की ड्यूटी लगनी शुरू हो गई। जिला आबकारी अधिकारी तथा आबकारी के दोनों इंस्पेक्टरों की ड्यूटी भी चुनाव में अधिकारियों के साथ लगा दी गई है। जाहिर है कि ऐसे में शराब के खिलाफ कार्रवाई प्रभावी होना संभव है।

एसएसएफ और पुलिस रोकेगी शराब तस्करी
आबकारी आयुक्त के आदेश पर जिले के दोनों बार्डर पर सहारनपुर से एसएसएफ (स्पेशल स्ट्राइकिंग फोर्स) लगाई गई हैं। सहारनपुर से दो इंस्पेक्टर और 20 सिपाहियों की तैनाती की गई है जो सचल दल के रूप में तस्करी रोकने का काम कर रही है। एक इंस्पेक्टर और दस सिपाही कैराना यमुना पुल और बाकी एक इंस्पेक्टर दस सिपाहियों को बिड़ौली यमुना पुल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


शराब तस्करी किसी भी सूरत में नहीं होने दी जाएगी, इसके लिए सभी थानाध्यक्षों की जिम्मेदारी तय की गई है। यदि इस बात की पुष्टि हो जाती है कि कही शराब तस्करी हो रही है तो कड़ी कार्रवाई की जाएग। - देवरंजन वर्मा, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed