{"_id":"5aa4239f4f1c1b8c778b4c43","slug":"21520706463-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली निकालकर किसानों को अस्वीकृत गन्ना प्रजाति के प्रति किया जागरुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली निकालकर किसानों को अस्वीकृत गन्ना प्रजाति के प्रति किया जागरुक
Updated Sun, 11 Mar 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबरी।
बजाज हिंदुस्तान शुगर मिल थानाभवन ने क्षेत्र के किसानों से अस्वीकृत गन्ना प्रजाति की बुवाई नहीं करने की अपील की है।
शनिवार को थानाभवन गन्ना मिल के अधिकारियों ने क्षेत्र के गांव कैंडी, महावतपुर, मजीदपुरा, बाबरी, हिरनवाड़ा, भंदौडा, सूरजपुर, गोगवान जलालपुर, रायपुर, भैंसानी इस्लामपुर, कुतबगढ़ आदि गांवों में बाइक रैली निकाल कर अस्वीकृत गन्ना प्रजाति की बुवाई नहीं करने की अपील की। जिला गन्ना अधिकारी अनिल कुमार भारती ने बताया कि अस्वीकृत गन्ना प्रजाति की खेती करना मिल व किसानों के लिए घाटे का सौदा साबित हो रहा है। पुरानी गन्ना प्रजातियों में रोग प्रतिरोधक क्षमता के साथ साथ कमजोर हो जाने के कारण पुरानी प्रजाति अनेक बीमारियों तथा कीड़ों से जल्द ही ग्रसित हो जाती है। इसलिए किसान भाई कोजा 118, कोजा 85, कोजा 88, शीघ्र पकने वाली प्रजाति के गन्ने की ही बुवाई करें। इस दौरान जिला गन्ना अधिकारी अनिल कुमार भारती, यूनिट हेड वीरपाल सिंह चौहान, गन्ना महा प्रबंधक हितेंद्र सिंह, गन्ना प्रबंधक ब्रह्म सिंह राठोर, गन्ना अधिकारी ब्रजेश सिंह आदि मौजूद रहे।