{"_id":"5a64df434f1c1b6c268b5ad0","slug":"21516560195-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ- करनाल राष्ट्रीय राजमार्ग हुआ घोषित, 709ए नंबर हुआ आवंटित 21-22-50","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ- करनाल राष्ट्रीय राजमार्ग हुआ घोषित, 709ए नंबर हुआ आवंटित 21-22-50
Updated Mon, 22 Jan 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेेरठ-करनाल राष्ट्रीय राजमार्ग हुआ घोषित
शामली। केंद्र सरकार ने 85 किलोमीटर लंबाई वाले मेरठ-करनाल फोरलेन को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण में शामिल करके 709 ए नंबर आवंटित कर दिया है। लोक निर्माण विभाग ने मेेरठ-करनाल फोरलेन को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को हस्तांतरण करने की तैयारियां शुरू कर दी है। एक सप्ताह में यह मार्ग राष्ट्रीय मार्ग प्राधिकरण को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया पूूरी हो जाएगी।
दिल्ली-यमुनोत्री राजमार्ग की तर्ज पर मेरठ-करनाल राज्यमार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण में शामिल करते हुए 709 ए का नंबर आवंटित कर दिया गया है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को शनिवार को मेरठ- करनाल मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को हस्तांतरित करने का शासनादेश प्राप्त हो गया है। लोक निर्माण विभाग मुजफ्फरनगर के अधिशासी अभियंता देवेश शर्मा के मुताबिक मेरठ-करनाल मार्ग को वर्ष 2015-16 को चार लेन का निर्माण शासन ने कराया था। शासन ने शामली में बिना बाईपास के मेरठ- करनाल मार्ग का निर्माण पूरा करा दिया था। इस राज्यमार्ग को केंद्र सरकार के राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण में शामिल करने की सैंद्धातिक स्वीकृति भी पूर्व में मिल चुकी थी। इस मार्ग को लोक निर्माण विभाग के मेेरठ- मुजफ्फरनगर व शामली के अफसरों को जल्द राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण सहारनपुर डिवीजन को सौंपने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि मेरठ- करनाल मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया एक सप्ताह में पूरी हो जाएगी। उन्होंने बताया कि मेरठ-करनाल फोरलेन की मरम्मत अभी लोक निर्माण विभाग करा रहा था।
दिल्ली- यम़ुनोत्री मार्ग प्राधिकरण को हुआ हस्तांतरित
शामली। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड शामली के अधिशासी अभियंता रविंद्र सिंह ने बताया कि दिल्ली- यमुनोत्री मार्ग को लोक निर्माण विभाग से राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया पूरी हो गई है। मेरठ-करनाल मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को हस्तांतरित करने का लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता का आदेश प्राप्त हो गया है।
विज्ञापन
मेरठ -करनाल फोरलेन: क्या मिलेगी लोगों को सुविधा
1- शामली में होगी बाईपास की सुविधा।
2- शामली- बुढ़ाना में रोटरी चौराहे की होगी स्थापना
3- मेरठ- करनाल मार्ग को छह लेन बनाने की कवायद