फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   शहीद की आर्थिक सहायता के लिए आगे आ रहे पुलिसकर्मी

शहीद की आर्थिक सहायता के लिए आगे आ रहे पुलिसकर्मी

Sat, 06 Jan 2018 11:29 PM IST
Updated Sat, 06 Jan 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
शहीद की आर्थिक सहायता के लिए आगे आ रहे  पुलिसकर्मी
शहीद अंकित के परिजनों को आर्थिक सहायता के लिए आगे आए पुलिसकर्मी
विज्ञापन

शामली। शहीद अंकित तोमर के परिवार के साथ पूरा पुलिस महकमा खड़ा हुआ है। सरकार द्वारा आर्थिक सहायता किए जाने के बाद अब पुलिसकर्मी व्यक्तिगत स्तर पर आर्थिक सहायता जुटा रहे हैं। इस घटना से पूरा पुलिस महकमा शोक में डूबा है। शहीद अंकित के परिवार को आर्थिक मदद देने के लिए पुलिसकर्मी सामने आ रहे हैं। आल अधिकारियों की अपील पर सिपाही से लेकर एसआई और इंस्पेक्टर मदद दे रहे हैं। शामली कोतवाली से सिपाही एक हजार और दरोगा दो-दो हजार रुपये दे रहे हैं। शाम तक करीब 92 हजार रुपये एकत्र हुए हैं। सभी थानों से आर्थिक सहायता राशि एकत्र होने पर उनको शहीद अंकित के परिजनों के खाते में जमा कराया जाएगा।

शहीद अंकित तोमर को दी गई श्रद्धांजलि
शामली। नगर के मोहल्ला सीता राम कॉलोनी में यशपाल सिंह और विकास की ओर से सुंदर कांड का पाठ कराया गया। इस दौरान मोहल्ले के लोगों ने हिस्सा लिया। इसके साथ ही वहां शहीद अंकित तोमर को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनकी आत्मा की शांति के लिए कामना करते हुए मौन रखा गया। इस अवसर पर सीओ सिटी एके सिंह, थाना आदर्शमंडी प्रभारी राजकुमार शर्मा, क्राइम ब्रांच टीम, टीएसआई भंवर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed