{"_id":"5a47d4034f1c1b0b788b5a9e","slug":"21514656771-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोगीमाजरा में नवनिर्मित बिजलीघर का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोगीमाजरा में नवनिर्मित बिजलीघर का लोकार्पण
Updated Sat, 30 Dec 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोगीमाजरा में नवनिर्मित बिजलीघर का लोकार्पण
झिंझाना/ऊन (शामली)। कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह ने तहसील ऊन क्षेत्र के गांव भोगी माजरा में नवनिर्मित 33/11 बिजलीघर लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार हर गांव और हर घर तक बिजली पहुंचाने को संकल्पित है। इसी लिहाज से विद्युत विभाग की कई योजनाएं संचालित की गई हैं।
शनिवार को गांव भोगी माजरा में बिजलीघर के लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचे सांसद हुकुम सिंह ने कहा कि इस क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को लेकर काफी समय से समस्या रही है। क्षेत्र के लोगों की मांग पर ही भोगीमाजरा बिजलीघर बनवाया गया है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति कराने संबंधी केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की कई योजनाओं का भी गुणगान किया। वहीं, सांसद की पुत्री मृगांका सिंह ने भी केंद्र और प्रदेश सरकार की जनउपयोगी योजनाएं गिनाईं। इस दौरान सांसद ने मशीन का बटन दबाकर बिजलीघर का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता सुनील कपूर ने मुख्य अतिथि और समारोह में आए लोगों का स्वागत किया। समारोह में सुनील कुमार, नेकीराम, शेखर चन्द्र, कटार सिंह चेयरमैन, पोन्दर ,प्रदीप , अक्षय कुमार , रामपाल , ओमपाल आदि मौजूद रहे ।
राशन की दुकानों का आवंटन
ऊन। तहसील ऊन क्षेत्र के गांव मानकपुर और कैल शिकारपुर की राशन दुकान का आवंटन लाटरी सिस्टम से किया गया।
ऊन तहसील के गांव मानकपुर और कैल शिकारपुर की राशन की दुकान तीन वर्ष से आवंटित नहीं हो पाई थी। कई बार गांव में खुली बैठक भी हुई, लेकिन किसी न किसी कारण से आवंटन नहीं हो पाया था। इस पर जिलाधिकारी ने पूर्ति विभाग को लॉटरी सिस्टम से दुकानों के आवंटन करने का निर्देश दिया था। शनिवार को ऊन तहसील में दोनों गांव के राशन दुकानों का आवंटन करने के लिए आवेदकों को बुलाया गया। बक्से में पर्ची डालकर लॉटरी सिस्टम से दुकानों का आवंटन हुआ। मानकपुर की दुकान का आवंटन राजकुमार पुत्र गिरवर के नाम हुआ। इस दुकान के लिए 12 आवेदन आए थे। वहीं, गांव कैल शिकारपुर से चार आवेदन आए, जिनमें से तीन आवेदन अपूर्ण पाए जाने पर वीरभान के नाम दुकान का आवंटन हुआ। आवंटन प्रक्रिया नायब तहसीलदार प्रवीण कुमार की देखरेख में संपन्न हुई। इस दौरान पूर्ति निरीक्षक दीपा वर्मा , बीडीओ थानाभवन पंकज कुमार और अजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
कैंप लगाकर बिजली बिल जमा किए
ऊन। कस्बा ऊन में पुरानी पुलिस चौकी पर विद्युत विभाग की टीम ने शिविर लगाकर उपभोक्ताओ के बकाया बिल जमा कराए। इस दौरान दो लाख दस हजार रुपये बकाया बिल के रूप में जमा हुए। वहीं, कई बकायादारों के कनेक्शन भी काटे गए। इस दौरान अधीक्षण अभियंता सुनील कपूर, शेखरचन्द, कुलदीप शर्मा आदि मौजूद रहे ।