{"_id":"5a43e64d4f1c1b6a118ba684","slug":"21514399309-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजवाहे में पानी ओवर फ्लो होने से हुई फसल बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजवाहे में पानी ओवर फ्लो होने से हुई फसल बर्बाद
Updated Wed, 27 Dec 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद।
रजवाहे में पानी छोड़ने के बाद पानी ओवर फ्लो होने के चलते किसानों की सैकड़ों बीघा फसल बर्बाद हो गई है। जिसके विरोध में किसानों ने जिलाधिकारी से शिकायत की है।
बुधवार को उमरपुर से जलालाबाद होते हुए नांगल जा रहे रजवाहे में पानी छोड़ा गया था। जिसकी पूरी तरह सफाई न होने के कारण कबाड़ अड़कर व पुलिया छोटी होने पर पानी ओवर फ्लो होकर किसानों के खेतों में घुस गया। वहीं पानी से कच्ची पटरी कटने के बाद रजवाहे का सारा पानी किसानों के खेतों में घुस गया। जिसके कारण किसानों की गेहूं की फसल में ज्यादा पानी भरने से सैकड़ों बीघा से भी ज्यादा फसल बर्बाद हो गई। जिसके विरोध में किसान नीरज चौधरी, महेश, अफजाल, खुर्शीद, यासीन, सलीम, लक्ष्मी चंद्र, महेश नायक, रविंद्र, संजीव सैनी, कृष्णपाल, सुभाष आदि ने डीएम को शिकायती पत्र भेजकर बताया कि जलालाबाद लुहारी, मार्ग पर रजवाहे की छोटी पुलिया है। जिसके कारण पीछे से आने वाला पानी रुक जाता है। उन्होंने रजवाहे की बड़ी पुलिया बनवाकर पटरी को पक्का कराने की मांग की।