{"_id":"5a3812154f1c1bc45b8bcd1c","slug":"21513624085-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय निर्माण में आगे आएं युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय निर्माण में आगे आएं युवा
Updated Tue, 19 Dec 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
कैराना। विजय सिंह पथिक महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाईयों व उनके संबंधित तीनों कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शिशुपाल सिंह, डॉ. मोहित मलिक और डॉ. संदीप कुमार ने कार्यक्रम का संचालन किया। छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय सेवा योजना की व्यक्तित्व विकास तथा राष्ट्र-निर्माडोण में भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर प्राचार्य डाक्टर चमन लाल ने अपने अमूल्य विचारों से छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया कि वे राष्ट्र-निर्माण में आगे आएं।
प्राथमिक विद्यालय में जूते और जुराब वितरित
कैराना। प्राथमिक विद्यालय बदलूगढ़ कैराना में निशुल्क जूते व जुराबों का वितरण किया गया। मौके पर ग्राम प्रधान मुनिबा बेगम, विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष रीतू सिंह, समाज सेवक शहजाद, प्रधानाध्यापक राकेश सैनी आदि मौजूद रहे। प्रधानाध्यापक ने बताया कि अब गरीबी पढ़ाई में बिल्कुल भी बाधा नहीं है। सरकार किताबें वर्दी, बेग, जूते आदि पढ़ाई हेतु हर तरह की सुविधा बच्चों को निशुल्क मुहिया करा रही है।