{"_id":"5a36add54f1c1b6a678c2572","slug":"21513532885-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉलीबाल में बनत ने गांव सोट्टा को 15-10 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉलीबाल में बनत ने गांव सोट्टा को 15-10 से हराया
Updated Sun, 17 Dec 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
वॉलीबाल में बनत ने गांव सोट्टा को 15-10 से हराया
शामली। कस्बा बनत मेें किसान क्लब के तत्वावधान में वॉलीबाल की सब जूनियर वर्ग में जिलास्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। विभिन्न गांव व स्कूलों की टीमों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता का शुभारंभ बनत चेयरमैन राजीव कुमार ने किया। बनत की टीम विजेता रही।
शनिवार को किसान क्लब की ओर से बनत स्थित मैदान पर जिला स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें गांव व कई स्कूलों की आठ टीमों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई। नव निर्वाचित चेयरमैन राजीव ने टीमों के खिलाड़ियों से परिचय करते हुए सभी को मेहनत व लगन से खेलते हुए आगे बढ़कर क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बनत और सोट्टा के बीच हुआ। बनत की टीम ने सोट्टा को 15-10 से विजेता बनकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। प्रतियोगिता का समापन पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल ने विजेता टीम को पुरस्कृत कर किया। इस दौरान जिला संयोजक फारूक, कोच दीपक, विनोद राणा, सुभाष, खुर्शीद, विकास राणा बागपत, गौरव पुंडीर सहारनपुर आदि मौजूद रहे।