{"_id":"5a0b3ada4f1c1baf678bb95d","slug":"21510685402-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिलाड़ियों ने आगरा में जीते पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिलाड़ियों ने आगरा में जीते पदक
Updated Wed, 15 Nov 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
जनपद के खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया। शामली पहुंचने पर सभी का सम्मान किया गया।
मंगलवार को एथलेटिक्स कोच धर्मेंद्र प्रताप ने बताया कि हाल ही में आगरा में यूपी जूनियर स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिता में 4 गोल्ड, एक सिल्वर और 2 ब्रॉंज मेडल प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया। अभिषेक रिले दौड़, ऋतिक रिले दौड़, शाकिर रिले दौड़, अभिषेक रिले दौड़ में प्रथम रहे। वहीं, अक्षय तोमर 1500 मीटर दौड़ में द्वितीय, अभिषेक 100 मीटर और अभिषेक ने 400 मीटर में तृतीय स्थान प्राप्त किया। शामली पहुंचने पर सभी विजेताओं को उप क्रीड़ा अधिकारी राजाराम, काशी नरेश यादव, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार ने स्वागत करते हुए बधाई देकर सम्मानित किया। इस दौरान यशपाल पुंडीर, बाल गोविंद, संजीव कुमार, प्रदीप कुमार, रुकसाना, रामशरण आदि मौजूद रहे।
रंगारंग कार्यक्रम में बच्चों की मोहक प्रस्तुति
शामली। शहर के गोल्डन वार्ड पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक तेजेंद्र निर्वाल, प्रसन्न चौधरी, दीपिका संगल और सीमा निर्वाल, धर्मवीर निर्वाल रहे। उन्होंने सभी बच्चों से मेहनत और लगन से पढ़ाई करते हुए आगे बढ़कर माता पिता का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रधानाचार्य दिव्य प्रभाकर, प्रबंधक डीके चौधरी ने सभी विजेता बच्चों को सम्मानित किया। संचालन प्रभात कुमार ने किया। इस दौरान ममता, सचिन, अंशिका, सोनी, बबली, साक्षी आदि मौजूद रहे।