फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   10 चेयरमैन और 170 सभासदों का फैसला करेंगे तीन लाख वोटर

10 चेयरमैन और 170 सभासदों का फैसला करेंगे तीन लाख वोटर

Sat, 28 Oct 2017 12:31 AM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
10 चेयरमैन और 170 सभासदों का फैसला करेंगे तीन लाख वोटर

विज्ञापन
10 चेयरमैन और 170 सभासदों का फैसला करेंगे तीन लाख वोटर
अमर उजाला ब्यूरो
शामली, 27 अक्तूबर।
चुनाव आयोग ने नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। शामली जिले में प्रथम चरण में 22 नवंबर को मतदान होगा। जनपद की तीन नगर पालिका और सात नगर पंचायतों के लिए 10 चेयरमैन और 170 वार्ड सभासदों की किस्मत का फैसला 3,01,276 मतदाता करेंगे। निकाय चुनाव के लिए चुनाव की तिथि होते ही राजनीतिक गलियारों में गहमागहमी काफी बढ़ गई है। चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों ने टिकट के लिए अपने आकाओं के यहां परिक्रमा लगानी शुरू कर दी है।
शुक्रवार को ही चुनाव आयोग ने नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी। जिला प्रशासन निकाय चुनाव संपन्न कराने के लिए पहले से ही तैयारियों में लगा हुआ है। आचार संहिता लगने के बाद तैयारियों में तेजी आएगी, जिसके लिए बूथों की स्थापना से लेकर नामांकन पत्र जमा कराने के दौरान होने वाली तैयारियां की जानी हैं। गौरतलब है कि जिले की तीन नगर पालिका और सात नगर पंचायतों में 1,59,121 पुरुष और 1,42,155 महिला मतदाता हैं।
विज्ञापन

प्रशासन ने उतरवाए होर्डिंग और बैनर
नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही शुक्रवार की शाम पुलिस प्रशासन और नगर पालिका परिषद कर्मियों ने शहर में विभिन्न स्थानों पर लगे होर्डिंग और बैनर उतरवाने का कार्य शुरु कर दिया। शहर के मिल रोड, एमएसके रोड, वीवी इंटर कॉलेज रोड, बुढ़ाना रोड, कैराना रोड, माजरा रोड, धीमानपुरा और अन्य स्थानों से होर्डिंग उतरवाकर ट्रैक्टर ट्राली में लादकर पालिका परिसर में ले गए। इस दौरान एसडीएम सुरजीत सिंह, कोतवाली पुलिस, अधिशासी अधिकारी लालचंद भारती के अलावा अन्य नगर पालिका कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--- तैयारी सबकी, प्रत्याशी किसी ने घोषित नहीं किया
नगर निकाय चुनाव के लिए अधिसूचना जारी हो चुकी है और संभावित दावेदार अपनी तैयारियां भी कर रहे हैं, लेकिन किसी भी पार्टी ने अभी तक अपने प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं। भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस सिंबल पर चुनाव लड़ेगी। प्रत्याशियों के चयन के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं से आवेदन भी लिए जा चुके हैं।
-------- घोषित आरक्षण --------
-----निकाय -------------------- आरक्षण -------
नगर पालिका परिषद शामली ------- महिला
नगर पालिका परिषद कांधला -------- अनारक्षित
नगर पालिका परिषद कैराना -------- पिछड़ा वर्ग
नगर पंचायत एलम ---------- पिछड़ा वर्ग महिला
नगर पंचायत गढ़ीपुख्ता ----- पिछड़ा वर्ग
नगर पंचायत जलालाबाद ---- पिछड़ा वर्ग
नगर पंचायत ऊन ----------- पिछड़ा वर्ग
नगर पंचायत झिंझाना ------ पिछड़ा वर्ग
नगर पंचायत थानाभवन ---- महिला
नगर पंचायत बनत --------- अनारक्षित
------------- निकायवार मतदाता ---------
-निकाय ---- वार्ड -- मतदान केंद्र --पुरुष मतदाता -- महिला मतदाता -- कुल मतदाता
कैराना ------25------- 21----------34,512 -------- 30,492 ----------- 65,004
कांधला -----25--------19---------16,753------------- 15,349 -------- 32,102
शामली ---- 25-------19---------48,351------------ 43,129 ----------- 91,480
एलम ------- 12-------5----------5,772---------------4,895----------- 10,667
जलालाबाद --15--------7---------10,609--------------9,741------------ 20,350
ऊन ----------12--------5----------7,125----------------6,167---------- 13,292
गढ़ीपुख्ता----11---------5----------5,185----------------4,656------------ 9,841
बनत --------14---------8----------7,563----------------6,676----------- 14,239
झिंझाना -----14--------5----------7,639----------------6,654------------- 14,293
थानाभवन ---17-------7-----------15,612--------------14,396------------30,008
----योग ----170-------101--------1,59,121 -----------1,42,155 ---------3,01,276
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed