फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   नाले की गंदगी से तंग आए ग्रामीण, खुद ही की सफाई

नाले की गंदगी से तंग आए ग्रामीण, खुद ही की सफाई

Wed, 20 Sep 2017 12:16 AM IST
Updated Wed, 20 Sep 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
नाले की गंदगी से तंग आए ग्रामीण, खुद ही की सफाई
चौसाना।
विज्ञापन

नाले में गंदगी भरी होने की वजह से परेशान ग्रामीणों ने खुद ही सफाई का बीड़ा उठाया। ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारियों को भी समस्या से कई बार अवगत कराया जा चुका था। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो सकी थी।

चौसाना के मजरा पठानपुरा का गंदगी से हाल खराब है। पीने के पानी के लिए टंकियों के कनेक्शन तो है, लेकिन टंकी में समय से पानी नहीं पहुंच रहा है। वहीं, गांव के एक छोर से दूसरे छोर पर जाने के लिए नाले के पानी व गंदगी से होकर गुजर पड़ता है। गांव के नाले बरसात के बाद से गंदगी भर जाने से रुक गए हैं, जिनमें काफी समय से सफाई न होने से पानी नहीं गुजर पा रहा है। गंदा पानी एक जगह एकत्रित होने की वजह से पूरे गांव में गंदगी फैली हुई है। नाले के अटने की वजह से घरों से निकलने वाली नालियों से होते हुए गंदा पानी घरों में प्रवेश कर गया, जिससे ग्रामीणों का अपने ही घरों में रहना दूभर बना गया। ग्रामीण इसकी शिकायत ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव से लेकर खंड विकास अधिकारी तक कर चुके हैं, लेकिन इसका कोई समाधान नहीं हो सका। इसके बाद परेशान ग्रामीणों ने गंदे नालों में घुसकर खुद ही नाले की गंदगी को साफ किया। इस दौरान सन्नी, सोनू, राधेलाल, डॉक्टर ईश्वर सैनी, मुकेश, चरण सिंह, माठूराम, धूम सिंह, राजकुमार,योगेश मिस्त्री, कंवर सिंह, जयभगवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed