{"_id":"59c165ec4f1c1b0d6c8b4568","slug":"21505846764-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेला गुलाल है हिंदू और मुस्लिम एकता का प्रतीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेला गुलाल है हिंदू और मुस्लिम एकता का प्रतीक
Updated Wed, 20 Sep 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाभवन।
नगर में एक पखवाडे़ से चल रहे ऐतिहासिक मेला गुघाल का सोमवार रात भव्य समापन हुआ। गोगा म्हाड़ी समिति के संरक्षक स्वामी रामनरेश महाराज ने कहा कि मेला हमारी संस्कृति की धरोहर है।
सोमवार रात संपन्न हुए मेला गुघाल के समापन समारोह में गोगा जी म्हाड़ी समिति के संरक्षक स्वामी रामनरेश महाराज ने कहा कि मेला हमारी संस्कृति की अनुपम धरोहर है। थानाभवन का मेला गुघाल प्राचीन समय से ही प्रसिद्ध व हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक रहा है। मेले के आयोजन से जहां सभी वर्गों के लोगों में सद्भावना मजबूत होती है, वहीं अनेकता में एकता के दर्शन होते हैं। समारोह में राज्यमंत्री सुरेश राणा के पीआरओ नरेंद्र त्यागी, एसआई रामकुमार, चौकी इंचार्ज आज्ञाराम, पूर्व सभासद संदीप जिंदल, उमेश सैनी, भाजपा नगर अध्यक्ष रविंद्र गोयल, गोपाल सैनी, ब्रिजेश वाल्मीकि, संदीप मोगा आदि ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर मेला आयोजन समिति की ओर से स्वामी रामनरेश जी महाराज ने दुकानदार इरशाद अहमद कैराना, पप्पू चरथावल, बबलू, मोहनलाल सैनी, मेला ठेकेदार सन्नी जिंदल, बिजली ठेकेदार प्रवीण कुमार, नीटू सैनी, पिंटू सैनी, ब्रजमोहन, धर्मवीर, मुकेश, समीर, प्रदीप, रविंद्र, कासिम, देवीचंद को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। आयोजन समिति की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के लिए चौकी इंचार्ज आज्ञाराम, एसआई रामकुमार, कांस्टेबल सुनील तोमर, संजीव कुमार, शहरयार अली को भी पुरस्कृत किया। अध्यक्षता स्वामी रामनरेश महाराज और संचालन सोहनलाल सैनी ने किया। इस दौरान सन्नी जिंदल, अशोक चावला, पंकज गोयल, रमेश मित्तल, अमित मित्तल, प्रेम, उमेश सैनी, रविंद्र गोयल, इकबाल कुरैशी, गोपाल सैनी, ब्रिजेश वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।