फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   पॉलीथिन के प्रयोग करने वालों पर होगी कार्रवाई

पॉलीथिन के प्रयोग करने वालों पर होगी कार्रवाई

Tue, 05 Sep 2017 12:16 AM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
पॉलीथिन के प्रयोग करने वालों पर होगी कार्रवाई
पॉलीथिन के प्रयोग करने वालों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

शामली। प्रदूषण के खिलाफ प्रारंभ हुए अभियान में छह सितंबर से पॉलीथिन पर सख्ती से पाबंदी लगा दी जाएगी। जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर पालिका के अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि कोई दुकानदार पॉलीथिन बैग का प्रयोग करता पाया जाता है, तो उसके खिलाफ जुर्माना और विधिक कार्रवाई होगी। नगरपालिका परिषद शामली के अधिशासी अधिकारी लालचंद भारती ने बताया कि दुकानदार, विक्रेता, थोक विक्रेता या खुदरा (फुटकर) विक्रेता, फेरी वाले या रेहड़ी वाले पॉलीथिन बैग का प्रयोग नहीं करेंगे। छह सितंबर से विशेष अभियान चलाकर जांच कराई जाएगी।

महिला खेलों के लिए छह से होंगे ट्रायल
शामली। महिला खेल प्रतियोगिता के लिए जिला और मंडल स्तर पर खिलाड़ियों के चयन के लिए छह सितंबर से ट्रायल प्रारंभ होंगे। शहीद उधम सिंह स्टेडियम के कोच संजीव और लाल धर्मेंद्र प्रताप ने बताया कि ट्रायल सहारनपुर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगे। इसके तहत जिला स्तरीय चयन के लिए छह सितंबर को बास्केटबाल और हैंडबॉल, 10 से 11 सितंबर तक कबड्डी और जिम्नास्टिक, 15 से 17 सितंबर तक खोखो और वॉलीबाल, 20 और 21 सितंबर को टेनिस तथा हॉकी और 25 से 27 सितंबर तक एथलेटिक्स और बैडमिंटन का ट्रायल होगा। वहीं, मंडल स्तरीय चयन के लिए आठ से 9 सितंबर तक बास्केटबॉल, 13 और 14 सितंबर को कबड्डी और जिम्नास्टिक, 19 व 20 सितंबर को खोखो और वॉलीबाल, 23 और 24 सितंबर को टेनिस और हॉकी तथा 29 से 30 सितंबर के बीच एथलेटिक्स और बैडमिंटन के ट्रायल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed