{"_id":"59836c554f1c1b99698b45db","slug":"21501785173-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाया ब्लड ग्रुप जांच शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाया ब्लड ग्रुप जांच शिविर
Updated Fri, 04 Aug 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता
थानाभवन(शामली)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी के उपलक्ष्य में भाजपा ने ब्लड ग्रुप जांच शिविर लगाया। मुख्य अतिथि शिवकुमार गुप्ता ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता। शिविर में जांच कराने वाले कार्यकर्ताओं को अपने ब्लड ग्रुप की जानकारी हो गई है। सभी जरूरतमंदों को खून देकर लोगों का जीवन बचाना चाहिए।
बृृहस्पतिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भाजपा की ओर से ब्लड ग्रुप जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन रक्त परीक्षण मंडल के संयोजक शिवकुमार गुप्ता ने किया। उन्होंने कहा आपके रक्त देने से किसी का जीवन बच सकता है। इससे बड़ा पुण्य कुछ नहीं हो सकता। अपने जीवन में सभी को कम से कम एक बार रक्तदान करना चाहिए। शिविर में ग्रुप की जांच के बाद रिपोर्ट कार्ड भी दिया गया। इस अवसर पर आनंद पुंडीर, सतेंद्र तोमर, विरेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, सतीश तायल, रविंद्र गोयल, अशोक चावला, पंकज राणा आदि मौजूद रहे।