फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   शिवभक्त कांवड़ियों का टूटा पिछले सालो का रिकार्ड

शिवभक्त कांवड़ियों का टूटा पिछले सालो का रिकार्ड

Sat, 22 Jul 2017 12:50 AM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
शिवभक्त कांवड़ियों का टूटा पिछले सालो का  रिकार्ड
शामली।
विज्ञापन

शिवभक्त कांवड़ियों के सैलाब ने पिछले कई साल का रिकार्ड तोड़ दिया। शुक्रवार रात तक करीब ढाई लाख कांवड़िया शामली से होकर निकले। डाक कांवड़ियों का आगमन जारी रहने की वजह से जिले में बैरियर नहीं हट पाए, जिससे यातायात व्यवस्था भी बहाल नहीं हो सकी। रोडवेज बसों का संचालन भी शनिवार सुबह से होगा।

शिवरात्रि पर भगवान आशुतोष को जलाभिषेक के बाद शाम को बैरियर हटवा दिए जाते थे। इस बार डाक कांवड़ियों का सैलाब होने के कारण शुक्रवार शाम तक भी बैरियर नहीं हट पाए। पिछले साल की तुलना में जबरदस्त डाक कांवड़िया वाहन गुजरे रहे हैं। नगर पालिका परिषद के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार शाम छह बजे तक ही 1,45,825 पैदल कांवड़िया तथा 1,83,750 डाक कावड़िया और करीब 27000 मोटरसाइकिल सवार कांवड़िया शामली शहर से होकर निकले हैं। उधर, उत्तर प्रदेश परिवहन निगम शामली स्टेशन अधीक्षक राजेंद्र चौहान ने बताया कि यातायात व्यवस्था बहाल होने की सूचना जिला प्रशासन ने अभी नहीं दी है। शनिवार की सुबह तक यातायात बहाल होने पर बसों का संचालन हो सकेगा। एएसपी जगदीश शर्मा का कहना है कि डाक कांवड़ियों का आगमन जारी रहने के कारण ही बैरियर नहीं हटाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed